Now Reading
क्या है आदम सेना? क्यों मुस्लिम महिलाओं के बीच बढ़ रहा है खौफ? जानें यहाँ

क्या है आदम सेना? क्यों मुस्लिम महिलाओं के बीच बढ़ रहा है खौफ? जानें यहाँ

  • आदम सेना नाम के एक संघटन के ऊपर जबरन शरिया क़ानून पालन करने के लिए दबाव देने का आरोप.
  • इस पूरे मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई.
Women-Arrested-For-not-Wearing-Hijab-Properly

Adam Sena’s fear among Muslim women: झारखंड से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जहां कुछ मुस्लिम युवतियों ने आदम सेना नाम के एक संघटन के ऊपर जबरन शरिया क़ानून पालन करने के लिए दबाव देने का आरोप लगाया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से झारखंड के रामगढ़ जिले में मुस्लिम महिलाएं आदम सेना नामक संघटन के डर से जी रही हैं। इस बारे में निकलकर आई जानकारी में कहा जा रहा है, आदम सेना के सदस्य मुस्लिम महिलाओं पर जबरन शरिया कानून थोप रहे हैं और उनके घरों में घुसकर उन्हें परेशान कर रहे हैं और मुस्लिम लड़कियों पर हमला कर रहे हैं।

आदम सेना के ऊपर आगे और भी गंभीर आरोप लगे है, जिसमें कहा जा रहा है, कि सेना के सदस्यों के द्वारा मुस्लिम युवतियों को हिन्दू युवकों से दूर रहने बुर्खा पहनने जैसी बातों के लिए दबाव डाला जा रहा है। इसके साथ सेना के सदस्यों के ऊपर छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए है।

इस पूरे मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है, राज्य में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस पूरे संघटन के कार्यों के खिलाफ़ आवाज उठाते हुए राज्य की पुलिस और मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया है।

See Also

इस पूरे प्रकरण को लेकर संबंधित संघटन के ऊपर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस बाबत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के नाक के नीच कुछ असामजिक तत्व शरिया क़ानून मानने के लिए युवतियों को भयभीत कर रहे है, उनके साथ छेड़खानी की जा रही है। झारखंड देश (Adam Sena’s fear among Muslim women) के संविधान से चलेगा, किसी शरिया क़ानून से नही!

आदम सेना क्या है?

सोशल मीडिया में डाला गया एक पोस्ट के अनुसार, आदम सेना मुस्लिम समुदाय के द्वारा चलाया जा रहा एक सामाजिक संघटन है, जो मुस्लिम युवतियों के ऊपर शरिया क़ानून लागू करने की वकालत करता है। इसके साथ यह मुसलमानों के साथ होने वाली हिंसाओं का प्रतिरोध करने के लिए काम करता है। यह मुस्लिमों को जगाने की बात करता है, इसके झंडे के लोगो में एक दहाड़ता हुआ शेर के साथ भारतीय तिरंगे को भी जगह दी गई है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

आदम सेना के सदस्य के ऊपर दुष्कर्म का आरोप

एक मुस्लिम महिला द्वारा दिसंबर 2023 में साबिर अली नाम के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने की कोशिश के साथ हमले के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस इसे भूमि विवाद के मामले बता रही है, लेकिन महिला का दावा है कि जब उसने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की गई।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.