Now Reading
Bha Shoe Size: भारत में अब UK, US नहीं, बल्कि चलेंगे इंडियन साइज के जूते, जानें क्या है ये?

Bha Shoe Size: भारत में अब UK, US नहीं, बल्कि चलेंगे इंडियन साइज के जूते, जानें क्या है ये?

  • भारतीय नागरिकों के पैरों के साइज को लेकर दिसंबर 2021 और मार्च 2022 के बीच एक सर्वे किया गया.
  • भारतीयों के लिए 'BHA' नाम से पैरों के हिसाब से जूतों के साइज उपलब्ध करवाए जायेंगे.
Bha Shoe Size

Bha Shoe Size: जूतों को खरीदते समय विदेशी पैरो के साइज़ से भारत के नागरिकों को छुट्टी मिलने जा रही हैं। जूते खरीदते समय UK-USA पैरों के साइज के अनुसार पैरों के जुत्ते लेने वाले भारतीयों के लिए ‘BHA’ नाम से  पैरों के हिसाब से जूतों के साइज उपलब्ध करवाए जायेंगे।

दरअसल भारतीय नागरिकों के पैरों के साइज को लेकर दिसंबर 2021 और मार्च 2022 के बीच एक सर्वे किया गया, सर्वे में 5 भौगोलिक क्षेत्रों में 79 जगहों पर रहने वाले लगभग 1,01,880 लोगों को शामिल किया गया। इस दौरान 3D फुट स्कैनिंग मशीनों के जरिए भारतीय पैर के आकार, संरचना और आयाम को समझने की कोशिश की गई।

सर्वे में निकलकर आई जानकारी के हिसाब से अब पता चला है कि, एक औसत भारतीय महिला का पैर 11 साल की उम्र में अपनी सबसे उच्च अवस्था में पहुंच जाता है, वहीं एक पुरुष के लिए ऐसा 15 से 16 की उम्र में होता है। ऐसे में ‘BHA’ भारतीय मानक पैरो के साइज़ के अनुसार नागरिकों के लिए इन्ही साइज के अनुरूप अब शूज उपलब्ध करवाया जाएगा।

विदेशी साइज के हिसाब से भारतीयों के पैरों मे विसंगति

सर्वे में यह बात भी सामने आई है, कि अब तक भारतीय नागरिकों ने जिन यूके – यूएसए साइज के हिसाब से जूतों को उपयोग किया है वह खराब फिटिंग के थे। चूंकि भारतीय लोगों के पैर अमेरिकी और यूरोपीय नागरिकों के मुकाबले ज्यादा चौड़े होते हैं, वहीं यूरोपीय, US और UK साइज सिस्टम के तहत (Bha Shoe Size) जूतों को थोड़ा कम चौड़ा बनाया जाता है अब सर्वे के हिसाब से ज्ञात किया गया भारतीय नागरिकों के पैरों के हिसाब का नाप से तैयार जूतों की उपलब्धता होने के बाद भारतीय नागरिकों को जूतों की विसंगति के कारण पहनने से लगने वाली चोट से बचाया जा सकेगा।

See Also
nia-announces-10-lakh-reward-for-rameshwaram-cafe-blast-accused

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

भारत के नागरिकों के हिसाब से 8 अलग – अलग साइज

आपकों ज्ञात हो, यूके 7 साइज और यूएसए के 10 साइज में मार्किट में फुटवेयर उपलब्ध किए जाते रहे हैं। अब जो सर्वे में निकलकर आया है, भारत के नागरिकों के हिसाब से भारतीय पैरों के हिसाब से Bha ने अलग-अलग आयु वर्गों और जेंडर समूहों के लिए 8 अलग-अलग साइज का प्रस्ताव दिया है, कहा जा रहा है कि इससे भारतीयों के लिए जूते और आरामदायक बनेंगे।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.