जबलपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव, अब यह होगा नया नाम, जाने यहां!

  • मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर का नाम बदलकर जाबालिपुरम करने का प्रस्ताव.
  • संतों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाएगा.
Proposal to change the name of Jabalpur

Proposal to change the name of Jabalpur: जिलों और शहरों के नाम बदलने वाले क्रम में अब एक और शहर का नाम जुड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर का नाम बदलकर जाबालिपुरम (Jabalipuram) किया जा सकता है। इसके लिए जबलपुर महापौर राज्य के मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव रखने जा रहे है।

जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह (Jabalpur Mayor) ने कहा कि जबलपुर को जाबालिपुरम के नाम से जाना जाना चाहिए। चूंकि ऐसा इसलिए की जबलपुर नाम का कोई शाब्दिक अर्थ नही है, यह शहर और इसकी भूमि मां नर्मदा के तट पर बसी जाबालि ऋषि की भूमि है। इसलिए शहर नाम जाबालिपुरम किया जाना चाहिए।

इसके लिए जल्द संतो का एक प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई में राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे बातचीत किया जायेगा साथ ही उनसे इस भूमि का नाम बदलने का आग्रह किया जायेगा।

मेयर इन काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव

जबलपुर का नाम बदलकर अब जाबालिपुरम किए जाने के लिए नगरनिगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है।इस बारे नगर निगम मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा है कि संतों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाएगा जहां मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से (Proposal to change the name of Jabalpur) मिलकर इस प्रस्ताव को सौंपा जाएगा। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद जबलपुर का नाम बदलकर जाबालिपुरम कर दिया जाएगा।

कांग्रेस ने उठाया सवाल

नगर निगम के इस प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस ने प्रश्न किया है, कांग्रेस नेता पंकज पांडे ने इसे प्रकार के फैसले को लेकर पैसे की बर्बादी बताई है, उन्होंने कहा, माहपौर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाने के लिए ऐसा काम करने की बात कर रहे है, इससे बेहतर निगम को क्षेत्र में जाबालि ऋषि के नाम से एक आश्रम और म्यूजियम बनाना चाहिए जहां उनके जीवन और सनातन संस्कृति से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं।

See Also
cbse-cancels-36-schools-affiliation-of-patna-zone

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

कौन थे जाबालि ऋषि?

मान्यतो और ग्रंथो मे वर्णित बातों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान राम को वनवास छोड़ अयोध्या लौटने का आग्रह करने उनके भाई भरत के साथ जाबालि ऋषि भी गए थे, अयोध्या राजपरिवार में जाबालि ऋषि राजा दशरथ के मंत्री थे इन्ही महर्षि तपोभूमि में जबलपुर की नीव है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.