भारत समेत 7 देशों के लिए श्रीलंका ने दी ‘फ्री टूरिस्ट वीजा’ की मंजूरी

  • भारत समेत 7 देशों में रहने वाले लोगों को श्रीलंका आने पर फ्री टूरिस्ट वीजा।
  • विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए श्रीलंका सरकार का अहम फैसला।
Visa free travel for indian citizen in Thailand

Sri Lanka Announces Free Tourist Visa: श्रीलंका सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लंबे समय से श्रीलंका कमजोर आर्थिक स्थिति और भारी कर्ज़ से गुजर रहा है। श्रीलंका इकोनॉमी में पर्यटन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परंतु श्रीलंका में 2019 के आतंकी हमले के बाद से पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

इस्टर के दिन बम विस्फोट से हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी और 500 लोग घायल हुए थे। मरने वालों में 10 भारतीय भी थे। इस वजह से पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ा था। इसके अलावा कोरोना महामारी की वजह से भी वहां जाने वाले पर्यटकों में कमी आई है।

अब श्रीलंका सरकार देश में आर्थिक सुधारों और पर्यटन के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इन सुधारों में देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कई देशों के लिए मुफ्त वीजा जारी करने का फैसला लिया है। इन देशों में भारत को भी शामिल किया गया है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

 इन देशों के टूरिस्ट उठा सकते है फायदा

श्रीलंका के विदेश मामलों के मंत्री अली साबरी ने X (पूर्व नाम ट्वीटर) पर लिखा,

“कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है।”

See Also
indian-student-missing-in-usa-family-gets-ransom-call

श्रीलंका सरकार को अपने इस फैसले के बाद देश में अन्य देशों से आने वाले पर्यटक संख्या के 50 लाख तक जाने का अनुमान है। श्रीलंका मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका सरकार पर्यटकों के सुविधा के लिए अपने पर्यटक स्थलों की ई-टिकट प्रणाली में भी विचार कर रही है।

Sri Lanka Announces Free Tourist Visa: भारतीय पर्यटकों की पसंद श्रीलंका

श्रीलंका सरकार की सितंबर माह की रिपोर्ट में नज़र डाले तो आंकड़ों के अनुसार भारत से अकेले सितंबर माह 30,000 से अधिक लोग वहां घूमने गए। यह श्रीलंका पर्यटन संख्या का करीब 26 प्रतिशत हिस्सा है, और इसी के साथ भारत इस मामले में टॉप पर है।

चीनी पर्यटक 8,000 से अधिक आगमन के साथ दूसरे नंबर पर रहे। श्रीलंका सरकार का भारत सहित अन्य देशों के पर्यटकों को श्रीलंका में फ्री वीजा की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे में इन सभी देशों के पर्यटकों के लिए यह फैसला खुश करने वाला होगा।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.