Now Reading
Bihar Budget 2024: ₹2.78 लाख करोड़ का बजट, किसानों व छात्रों आदि से जुड़े ये रहे कुछ अहम ऐलान!

Bihar Budget 2024: ₹2.78 लाख करोड़ का बजट, किसानों व छात्रों आदि से जुड़े ये रहे कुछ अहम ऐलान!

  • राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू.
  • राज्य में आईटी नीति के तहत रोजगार के मौके बढ़ाए जाएंगे.
bihar-politics-nitish-kumar-tejashwi-yadav

Bihar 2024 budget of ₹2.78 lakh crore:  बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के पाला बदलने से बनी एनडीए की सरकार ने देश में संपन्न होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पहले बिहार का सालाना बजट विधानसभा में पेश कर दिया है।

बिहार में वर्ष 2024-25 के लिए कुल 2.74 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्तुत किया गया है। बजट को विधानसभा में भाजपा पाले से बने उपमुख्यमंत्री और साथ ही वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बजट का भाषण पढ़ा।

बजट में सबसे अधिक ध्यान शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया है, शायद इसलिए राज्य में का बजट 52639.03 करोड़ रुपए का रखा गया है। साथ ही राज्य में परिवहन और संचार का बजट 46,729 करोड़ रूपए की घोषणा की गई।

बिहार की नई सरकार का 2024- 25 बजट को लेकर महत्वपूर्ण बातें

 

  • राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही राज्य सरकार इसमें अधिक फोकस करेंगी।

 

  • बिहार का विकास दर दूसरे राज्यों से कई अधिक होने की बात वित्तमंत्री ने कही।

 

  • राज्य में खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक अलग खेल विभाग का हुआ गठन।

 

  • राज्य की एनडीए सरकार ने रोजगार के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही।

 

  • बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे।इसके लिए राज्य में पर्यटन नीति लागू की जा रही है।

 

  • राज्य में आईटी नीति के तहत रोजगार के मौके बढ़ाए जाएंगे।

 

  • बिजली के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया, नवीकरण उर्जा के उपयोग से 2024-25 के लिए 35% बिजली उत्पादन का बिहार सरकार का लक्ष्य।

 

  • राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष ध्यान दिया जायेगा।

 

See Also
Oil Ship

  • राज्य में सकल घरेलू उत्पादन डेढ़ गुना बढ़ा।

 

  • बिहार की गरीबी दर में 8% की गिरावट।

 

  • राज्य में 94 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को अधिकतम 2 लाख की राशि अनुदान देने का सरकार ने लिया फैसला।

 

  • राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया गया।

 

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब है, बिहार (Bihar 2024 budget of ₹2.78 lakh crore) विधान सभा में 2024-25 के लिए पेश बजट में 63% से अधिक की राशि राज्य में विकास मद खर्च की जायेगी। राज्य के कुल बजट का 30% सहायता और अनुदान में खर्च किया जायेगा, सामाजिक सेवाओ में 22.68 फ़ीसदी राशि खर्च की जायेगी साथ अन्य राशियो का उपयोग समान्य सेवा और कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.