Now Reading
Farmers Protest: दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थाई रूप से किया गया बंद, ये है वजह?

Farmers Protest: दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थाई रूप से किया गया बंद, ये है वजह?

  • सोमवार देर रात को लाल किला ‘‘अचानक सील’’ कर दिया गया.
  • राजधानी के विभिन्न प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया.
Delhi's Red Fort temporarily closed

Delhi’s Red Fort temporarily closed: दिल्ली का प्रसिद्ध लालकिला में पर्यटन की दृष्टि से घूमने का मन बना रहे हो तो फिर फिलाहल अपनी यात्रा के बारे में सोचना छोड़ दे। दिल्ली का लाल किला अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। दरअसल दिल्ली में किसान आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार देर रात को लाल किला ‘‘अचानक सील’’ कर दिया गया। इस बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,

पुरानी दिल्ली में स्थित मुगल कालीन विश्व धरोहर लाल किले (Delhi’s Red Fort temporarily closed) को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि अब किला कब खोला जाएगा तो उन्होंने कहा, इसका निर्णय सुरक्षा एजेंसी के द्वारा लिया जायेगा।

दिल्ली को किया जा रहा सील

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में किसान आंदोलन के लिए देश भर से किसान दिल्ली की ओर कुच करने जा रहे है। इन किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए दिल्ली प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। दिल्ली से लगी अन्य राज्यों की सीमाओं को सील किया जा रहा है। राजधानी के विभिन्न प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

सरकार और किसानों के बीच की बैठक असफल

किसानों की मांगों को समझने और आंदोलन और मार्च को रोकने के लिए केंद्र सरकार में मंत्रीयो और किसानों के नेताओ के बीच सोमवार 12 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही। 5 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में कोई हल नहीं निकला जिसके बाद किसानों ने ‘ दिल्ली मार्च’ शुरू कर दिया है।

गौरतलब है, 26 जनवरी 2021 को हुए किसान आंदोलन में किसान संघों द्वारा बुलाई गई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक प्रदर्शन होने लगे थे, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। सिंघू और गाजीपुर के कई प्रदर्शनकारियों द्वारा अपना मार्ग बदलने के बाद, उन्होंने मध्य दिल्ली के आईटीओ और लाल किले की ओर मार्च किया आंदोलन में शामिल कुछ किसानों ने सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों पर हमला किया था।

See Also
strong-earthquake-in-nepal-shakes-delhi-and-lucknow

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इसके साथ ही लाल किले पर, प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग खंभों और दीवारों पर चढ़ गया और निशान साहिब का झंडा फहराया, हंगामे में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इस वजह से इस बार सरकार और प्रशासन किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए तैयारी में जुटी हुई है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.