Now Reading
जापान को पीछे छोड़ ‘जर्मनी’ बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी: रिपोर्ट

जापान को पीछे छोड़ ‘जर्मनी’ बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी: रिपोर्ट

  • इस साल जर्मनी की जीडीपी 4.43 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी जबकि जापान की इकोनॉमी 4.23 ट्रिलियन डॉलर रह जाएगी।
  • 2026 तक भारत की जीडीपी ग्रोथ जापान से आगे निकल जाएंगी।
japans-gdp-to-be-overtaken-by-germany-in-2023

Japan’s GDP to be overtaken by Germany in 2023: जापान, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में नंबर 3 की इकोनॉमी है। लेकिन जल्द जापान से यह स्थान छीन सकता है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड ने एक ताजा रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है, इस साल जर्मनी की जीडीपी 4.43 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी जबकि जापान की इकोनॉमी 4.23 ट्रिलियन डॉलर रह जाएगी।

अभी जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी इकोनॉमी है। जापान का सकल घरेलू उत्पाद कम हो रहा है। वही जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद दर तेजी से बढ़ रही है।प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद या प्रति व्यक्ति जीडीपी का उपयोग किसी देश के जीवन-स्तर को मापने के लिए किया जाता है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें! 

देश में जहां पर जीडीपी का स्तर ऊँचा है उस देश की अर्थव्यवस्था को उस देश के मुक़ाबले अच्छा समझा जाता है। जापान की जीडीपी में निरंतर कमी आती रही है। बीते कुछ वर्षों में जापान लंबे समय से कम विकास दर से प्रभावित है। इसके बावजूद एक दर्शक से ज्यादा समय तक दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान बनाए हुए है।

पूर्व में जापान पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया की नंबर 2 अर्थव्यवस्था थी, लेकिन 2010 में उसने यह स्थान चीन को सौंप दिया। हाल के समय में जापान की करेंसी येन की कीमत में काफी गिरावट आई है। यह यूरो के मुकाबले 160 पर पहुंच गई है। इससे पहले अगस्त 2008 में जापानी करेंसी की यह दुर्गति हुई थी। वहीं डॉलर के मुकाबले इसकी वैल्यू 33 साल के न्यूनतम स्तर के करीब है।

2027 तक भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इसके आगे भी जापान की अर्थव्यवस्था को नुकसान होने की गुंजाइश बनी हुई है। आईएमएफ ( इटरनेशनल मॉनेटरी फंड) के अनुमान के मुताबिक़ जापान की जीडीपी 2026-2028 में पांचवे नंबर में खिसक जाएगी। 2026 तक भारत की जीडीपी ग्रोथ जापान से आगे निकल जाएंगी ओर 2027 आते आते भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है।

See Also
Oil Ship

आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवियर गौरीनचास ने एक ब्यान में कहा,

“भारत विश्व अर्थव्यवस्था के लिए विकास इंजनो में से एक है।”

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.