Now Reading
भारतीय नौसेना का दबदबा, अरब सागर में एक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया

भारतीय नौसेना का दबदबा, अरब सागर में एक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया

  • भारतीय नौसना ने अपहरण किए गए जहाज़ को डाकुओं के कब्जे से छुड़ाया.
  • पाकिस्तान और ईरान के नागरिकों को भी समुद्री लुटेरों से बचाया.
Oil Ship

Indian Navy rescues ship from pirates in Arabian Sea: भारतीय सेना का पराक्रम दुनिया देख रही है, नौसेना के जवानों ने अरब सागर में एक ऑपरेशन के दौरान पिछले साल समुद्री लुटेरों द्वारा अपहरण किए गए एक विदेशी जहाज़ को डाकुओं के कब्जे से छुड़ाया है।

एमवी रुएन नाम के समुद्री जहाज को (EX-MV Ruen) पिछले साल 14 दिसंबर, 2023 को सोमाली समुद्री डाकुओं के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। अरब सागर में डाकुओं द्वारा एमवी रुएन नाम के समुद्री जहाज को डकैती के लिए उपयोग में लेने से पूर्व ही समुद्र में भारतीय नौसेना के जवानों ने डाकुओं से एक समुद्री मुठभेड़ के बाद अपने कब्जे में ले लिया है।

एमवी रूएन जहाज एक ऐसा जहाज है, जिसे सोमाली डकैत इस्तेमाल कर रहे थे। जहाज को रोके जाने के बाद डकैतों ने नौसेना के युद्धपोत पर हमला किया, जिसका नेवी की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। समुद्री लुटेरों के खिलाफ नेवी के चले इस ऑपरेशन एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे स्पोकपर्सन नेवी के आधिकारिक X अकाउंट में शेयर किया गया है। वीडियो में एक डकैत के द्वारा गोली चलाए जाने का दृश्य भी देखे जा सकते है।

इस पूरे समुद्री मुठभेड़ को लेकर नौसना ने कहा कि जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और क्रू मेंबर्स की रिहाई के प्रयास चल रहे हैं। इस कामयाबी के बाद नेवी ने अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा की (Indian Navy rescues ship from pirates in Arabian Sea) प्रतिबद्धता दोहराई है। नौसना ने आगे कहा कि भारतीय नौसना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

See Also
ms-swaminathan-father-of-green-revolution-passes-away-at-98

22 बांग्लेदेशी नागरिक को सुरक्षित बचाया

इससे पूर्व अरब सागर के पास सोमालिया के तट पर समुद्री लुटेरों ने बांग्लादेशी झंडे वाले जहाज एमवी अब्दुल्ला पर हमला किया था। एमवी अबदुल्ला जहाज उस वक्त कोयला लेकर मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना के जवानों ने हथियारबंद समुद्री लुटेरों से बंधक बनाए गए 22 बांग्लेदेशी नागरिक को सुरक्षित रिहा करवाया गया था।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरलतब हो, अरब सागर में समुद्री लुटेरों के लिए भारतीय नौसेना के जवान एक बुरा स्वप्न बन चुके है, बांग्लादेश से पहले बीते दो महीनों में इंडियन नेवी ने पाकिस्तान और ईरान के भी नागरिकों को भी समुद्री लुटेरों से बचाया है। यह सारी घटनाएं अरब सागर में  सोमालिया तट के पास ही हुई थी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.