Now Reading
Inheritance Tax: क्या है विरासत टैक्स और इसके नियम? भारत में क्यों शुरू हुई चर्चा, जानें पूरा मामला!

Inheritance Tax: क्या है विरासत टैक्स और इसके नियम? भारत में क्यों शुरू हुई चर्चा, जानें पूरा मामला!

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस के ऊपर निशाना साधा.
  • कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा करते हुए उनकी व्यक्तिगत राय बताई.
active-gst-taxpayers-in-india-reaches-1-4-crore

What is inheritance tax?: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा संपतियो का सर्वे करवाए जानें वाले वादे को लेकर देश में सियासत गर्मा गई हैं। देश की सत्ता में बैठी भाजपा ने इसे आड़े हाथों लिया है। बीजेपी के सर्वोच नेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस के ऊपर निशाना साधा है।

दरअसल कांग्रेस पार्टी के नेता इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने अपने एक बयान में कहा था कि, विरासत टैक्स में बहस होनी चाहिए, उन्होंने विरासत टैक्स में चर्चा के लिए अमेरिका में लोगों की प्रॉपर्टी में लगाए जाने वाले विरासत टैक्स की बात कही थी।

कांग्रेस नेता के बयान को भाजपा ने हाथों हाथ लिया है, भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के बयान में प्रतिक्रिया में कहा है, कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर (What is inheritance tax?) और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो Inheritance Tax (विरासत कर) लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।

क्या है विरासत टैक्स?

अमेरिका में विरासत टैक्स नागरिकों के ऊपर लगाया जाता है, जिसमें सरकार किसी मरने वाले शख्स के बाद उसकी संपति का एक हिस्सा सरकार के अधीन कर लेती है बाकि बचा हिस्सा उक्त मृतक के परिजनों रिश्तेदारों को मिलता है।

सैम पित्रोदा ने शिकागो में एक बयान दिया था, जिसमे कांग्रेस नेता ने कहा था कि, “अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है।” यह कानून काफ़ी दिलचस्प है। कांग्रेस नेता के बयान को भाजपा ने कांग्रेस के संपति सर्वे वादे से जोड़ा है, भाजपा ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस की नियत को लेकर सवाल उठाया है।

See Also
air-pollution-quality-index-delhi-noida

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

कांग्रेस ने बयान से किया किनारा

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा करते हुए उनकी व्यक्तिगत राय बताई है। कांग्रेस नेता के बयान को लेकर कांग्रेस ने कहा है, लोकतंत्र में एक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विचारों पर चर्चा करने, व्यक्त करने और बहस करने के लिए स्वतंत्र है, सैम पित्रोदा का हर विचार कांग्रेस का आधिकारिक विचार नहीं है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.