Now Reading
पद्म पुरस्कार 2025: नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका व अंतिम तारीख?

पद्म पुरस्कार 2025: नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका व अंतिम तारीख?

  • पद्म पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें 1 मई 2024 से शुरू कर दिया हैं.
  • पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं.
Padma Award 2025 nomination process

Padma Award 2025 nomination process: यदि आपके आस पास ऐसी कोई शख्सियत मौजूद है, जिन्होंने अपने कार्य श्रेष्ठ में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन लोगों की जानकारी आप भारत सरकार के साथ साझा कर सकते है।

सरकार ने इस संबंध में लोगों से अपील करते हुए ऐसे सभी लोगों की जानकारी साझा करने की बात की है जो अपने क्षेत्र में प्रतिभाशाली है और सम्मान के अधिकारी है।

दरअसल भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें 1 मई 2024 से शुरू कर दिया हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने एक अपील में नागरिकों से कहा है, उन सभी प्रतिभाशाली लोगों की पहचान करें जिनकी उपलब्धियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने के योग्य है। केंद्र सरकार सुझाए गए नामों में विचार करेगा।

आधिकारिक वेबसाइट में जाकर नामांकन

देश में तमाम नागरिक जिन्हें लगता है, उनके आस पास रह रहा कोई शख्स अपने कार्यों से समाज में कोई बदलाब ला रहा है या कोई ऐसा कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय और पुरुष्कृत करने वाला हो तो ऐसे व्यक्ति के नाम की जानकारी, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन, रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर की जा सकती है। पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।

See Also
india-q2-gdp-india-economic-growth-beats-estimates

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

अधिकतम 800 शब्दों में करें जानकारी साझा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नामांकन या सिफारिशें देते वक्त ध्यान रखें कि जिसका विवरण दिया जा रहा है, वह अधिकतम 800 शब्दों में हो, जो उक्त व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियों, सेवा को सामने लाता हो। साथ ही (Padma Award 2025 nomination process)  उसके संबंधित क्षेत्र की भी उसमें जानकारी होनी चाहिए। इस बारे में पूरी जानकारी गृह मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट https://mha.gov.in और पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov पर पुरस्कार और पदक शीर्ष के तहत भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और कानून की जानकारी वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर चेक कर सकते हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.