Now Reading
यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रुस ने दर्ज की बड़ी जीत, इस शहर पर किया कब्जा? जानें यहाँ!

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रुस ने दर्ज की बड़ी जीत, इस शहर पर किया कब्जा? जानें यहाँ!

  • यूक्रेन ने अवदिवका से पीछे हटने का फैसला लिया.
  • अमेरिका की ओर से मिलने वाली यूक्रेन को मदद में देरी.
israel-troops-encircle-gaza-city

Russia big victory Ukraine Russia war: रूस और यूक्रेन जंग अपने, निर्याणक मोड़ में आ चुका है। मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन के पास हथियारों की भारी कमी बताई जा रही है, साथ ही देश में कई जगहों से यूक्रेन सेनाओं में अधिकारियों और सेनिको को पीछे हटने में रूस ने मजबूर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 4 महीने से यूक्रेन के प्रमुख शहर अवदिवका में रूसी सेना को मिल रही चुनौती अब समाप्त हो गई है। रूस के सैनिकों ने यूक्रेन के अवदिवका शहर में भारी तबाही और मार काट मचाई है, जिसके बाद यूक्रेन ने अवदिवका से पीछे हटने का फैसला लिया है।

रूस की कार्रवाई के बाद यूक्रेन ने इस शहर से अपने थोड़े बहुत बचे हुए सैनिकों को हटाने का फैसला लिया है। यानी ये शहर अब पूरी तरह से रूस के कब्जे में आ गया है। यूक्रेन के नए सेना प्रमुख जनरल ऑलेक्जेंडर टार्नवस्की ने इसकी घोषणा की है।

यूक्रेन के रहवासी पहले ही कर चुके है शहर खाली

तीन महीनों से लंबे समय समय से अवदिवका (Russia big victory Ukraine Russia war) में रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच संघर्ष चल रहा था, इस दौरान शहर के अंदर काफ़ी अधिक बर्बरता के साथ विस्फोटक हथियारों का प्रयोग दोनों ही ओर से किया गया। जिसके बाद अवदिवका शहर की हजारों इमारतों वाला यह शहर में अब टूटी-फूटी दीवारें और अधजली इमारतों में बदल गया हैं। 32 हजार के करीब की आबादी अवदिवका छोड़कर भाग गई है,यह रहने वाले नागरिकों ने पहले ही इस क्षेत्र को खाली कर दिया था।

अमेरिका से मिलने वाली मदद में देरी

रूस यूक्रेन विवाद की बड़ी वजह अमेरिका रहा है, इस विवाद में अमेरिका ने रूस के खिलाफ़ और यूक्रेन की हर संभव मदद की बात कही थी। पर हाल फ़िलहाल कुछ समय से अमेरिका की ओर से मिलने वाली यूक्रेन को मदद में देरी हुई है, जिसका जिक्र खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया था।

अपने एक संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था,यूक्रेन के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता में रिपब्लिकन कांग्रेस के विरोध के चलते यूक्रेनी सेना को गोला-बारूद की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

See Also
'Eiffel Tower' built with matchsticks

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, रूस की आर्मी ने यहां भी बाखमुत का फॉर्मूला चला और ऑपरेशन मीट ग्राइंडर की तरह ही यूक्रेन की सेना को घेरने की रणनीति बनाई थी। रूस के सेनिकों की बाखमुत के बाद यूक्रेन के दूसरे शहर अवदिवका में जीत उसकी यूक्रेन के खिलाफ़ एक बड़ी रणनीतिक जीत कही जा रही है। इस बीच यूक्रेन का फ्रांस और जर्मनी के साथ कुछ सुरक्षा समझौते हुए है। जिसमें ये दोनों देश यूक्रेन की कुछ आर्थिक रूप से मदद करने के लिए आगे आए है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.