हांग्जो एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 111 पदक जीतकर रचा इतिहास 

Indian athletes win 111 medals at Asian Para Games 2023: हांग्जो में एशियाई पैरा खेलों में भारत ने कुल 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक जीतकर अपना अब तक के सर्वोच्च 111 पदक हासिल किया। ये भारत के लिए किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता में सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे। भारत के पैरा खिलाड़ियों ने अभियान की समाप्ति पदक तालिका में पांचवे स्थान में रहकर की जो भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पैरा खिलाड़ियों ने 111 पदक हासिल किया

पदक तालिका में चीन, ईरान ,जापान और कोरिया जैसे देशों के बाद पांचवे स्थान में रहा। चीन ने कुल (521 पदक- 214 स्वर्ण, 167 रजत, 140 कांस्य), ईरान (44 स्वर्ण, 46 रजत, 41 कांस्य), जापान (42 स्वर्ण, 49 रन, 59 कांस्य) और कोरिया (30 स्वर्ण, 33 रजत, 40 कांस्य) के बाद भारत पांचवे स्थान में रहा। इस दौरान भारत के पैरा खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 111 पदक जीतकर हांगझोऊ एशियाई खेलों के 107 पदकों से 4 अधिक हैं।

एशियाई पैरा खेलों में भारत का इतिहास

पहले पैरा एशियाई खेल 2010 में ग्वांग्झू में हुए थे, जिसमें भारत 14 पदक जीतकर पंद्रहवे स्थान पर रहा था। इसके बाद 2014 में भारत पंद्रहवें और 2018 में नौवे स्थान पर रहा। यह तीसरी बार है जब भारत ने किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 100 से अधिक पदक जीते हैं। भारत के पैरा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को भारतीय पैराओलंपिक खेलों की समिति अध्यक्ष दीपा मालिक ने खुशी जताई है। उन्होंने खिलाडियों के प्रदर्शन के लिए कहा,

‘‘ हमने इतिहास रच दिया। हमारे पैरा एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया है। अब पेरिस पैरालम्पिक में तोक्यो से अधिक पदक जीतेंगे।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम इस प्रदर्शन से हैरान नहीं है । हमें 110 से 115 के बीच पदक मिलने की उम्मीद थी और 111 शुभ आंकड़ा है।’’

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने दी थी बधाई

See Also
up-shiksha-seva-chayan-aayog-for-teacher-recruitment-get-cabinet-approval

भारत के 100 पदक पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पैरा एथलीटों को बधाई दी थी। सोशल मीडिया साइट X (पूर्व नाम ट्वीटर) में उन्होंने कहा,

“एशियाई पैरा खेलों में 100 पदक! अद्वितीय खुशी का क्षण। यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह उल्लेखनीय मील का पत्थर हमारे दिलों को बेहद गर्व से भर देता है।”

“मैं अपने अविश्वसनीय एथलीटों, प्रशिक्षकों और उनके साथ काम करने वाली संपूर्ण सहायता प्रणाली के प्रति अपनी गहरी सराहना और आभार प्रकट करता हूं। ये जीतें हम सभी को प्रेरित करती हैं। वे एक अनुस्मारक के रूप में काम करती हैं कि हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।”

बता दें , भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 55 पदक और बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चार गोल्ड समेत इक्कीस पदक जीते। शतरंज में आठ और तीरंदाजी में सात पदक मिले जबकि निशानेबाजों ने छह पदक जीते। आखिरी दिन शनिवार को भारत ने चार गोल्ड समेत 12 मेडल जीते। इनमें से सात पदक शतरंज में, चार एथलेटिक्स में और एक नौकायन में मिला। इस तरह भारतीय पैरा खिलाड़ियों का सफर हांग्जो पैरा ओलंपिक में रिकॉर्ड 111 पदकों के साथ समाप्त हुआ।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.