सैम पित्रोदा पर क्यों गुस्सा हुए पीएम मोदी? ‘चमड़ी के रंग’ वाले बयान पर ये कहा!

  • सैम पित्रोदा ने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पणी करके भाजपा को एक बार फिर मौका दिया.
  • नरेन्द्र मोदी की तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली में बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया.
pm-modi-warns-on-cryptocurrency

Narendra Modi attack on Sam Pitroda statement: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है, सैम पित्रोदा की कांग्रेस नेता के अलावा राहुल गांधी से घनिष्ट सम्बन्ध के तौर में देश भर में पहचान है, जब वह कोई बात कहते है या बयान देते है तो इसे सीधे राहुल गांधी की सोच और कांग्रेस पार्टी से जोड़ दिया जाता है।

पहले ‘विरासत कर’ को लेकर वकालत करने वाले कांग्रेस सैम पित्रोदा ने जहा कांग्रेस को संकट में डाला था वही अब उनका नया बयान फिर से कांग्रेस के लिए संकट खड़ा कर रहा है, चूंकि उनके द्वारा दिए गए बयान को भाजपा ने हाथों हाथ लपक कर उनके बयान को कांग्रेस और राहुल गांधी की मानसिकता से जोड़ दिया है।

दरअसल कांग्रेस नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपने नए बयान में भारत में विविधतापूर्ण संस्कृति में विचार रखते हुए भारतीयों नागरिकों की रंग रूप के आधार पर नस्लीय टिप्पणी कर दी है, जिसे लेकर भाजपा अब मुखर हो चुकी है। भाजपा नेताओं के द्वारा सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कहा जा रहा है, शब्द भले ही सैम पित्रोदा के है पर यह सोच कांग्रेस और राहुल गांधी की है।

 क्या है, सैम पित्रोदा की टिप्पणी?

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पणी करके भाजपा को एक बार फिर मौका दिया है और कांग्रेस को बैक फुट में धकेल दिया है। कांग्रेस नेता ने अपनी टिप्पणी में भारत में अलग अलग क्षेत्रों में रह रहे लोगों के ऊपर टिप्पणी में कहा कि, उत्तर भारत के लोग तो सफेद गोरे जैसे नज़र आते है जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते है, अपने बयान में उन्होंने आगे कहा… दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे तो वही पश्चिमी भारत में लोग अरब के लोगों के सामन दिखते है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसे विवधिता वाले देश में फिर भी सभी लोग साथ मिलकर रहते हैं। कांग्रेस नेता औरइंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के (Narendra Modi attack on Sam Pitroda statement) इसी बयान को लेकर भाजपा हमलवार हो गई है।

नरेंद्र मोदी ने टिप्पणी का एक सभा में किया जिक्र

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इसमें कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा सहित राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि,

‘अमेरिका में शहजादे के एक अंकल रहते हैं, ये शहजादे के अंकल इनके फिलोसोफर गाइड है, वह क्रिकेट में आजकल थर्ड अम्पायर होता है न, कोई कन्फूशन हुआ तो उनको पूछते है वैसे ही शहजादे को जब कन्फूशन होता है तो ये थर्ड प्लेयर से सलाह लेते हैं। शहजादे के अंकल ने एक बड़ा रहस्य खोला है, उसने कहा है कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, ये सब अफ्रीका के हैं।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू का विरोध किए जानें को लेकर इस बयान को जोड़ते हुए कहा कि,

‘चमड़ी के रंग को देख करके उन्होंने मान लिया कि द्रौपदी मुर्मू भी अफ्रीकन हैं और इसलिए उनको हराना चाहिए, क्योंकि उनके चमड़ी का रंग काला है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज मुझे पता चला कि इनका दिमाग कहां काम कर रहा है, ये लोग देश को कहां लेकर जाएंगे। अरे हम तो श्री कृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं, जिनकी चमड़ी का रंग हम सब जैसे ही हैं।’

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

आपकों बता दे, पूर्व में भी काग्रेस नेता सैम पित्रोदा  ने विरासत कर की वकालत करते हुए एक बयान दिया था, जिसे भाजपा ने हाथों हाथ लेते हुए चुनावी कार्यक्रमों में जिक्र करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस को कांग्रेस नेता के बयान में सफ़ाई देनी पड़ी थी। एक बार फिर सैम पित्रोदा का बयान चुनावी सभाओं में चर्चा और बहस का मुद्दा बन गया है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.