जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, भारी हिमस्खलन के बीच फँसे कई सैलानी, कुछ विदेशी पर्यटक लापता

  • जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग के बर्फीली चोटियों में हिमस्खलन.
  • बर्फ के मलवे के नीचे आने के कारण एक रूसी विदेशी पर्यटक की मौत.
Avalanche in Jammu and Kashmir, tourists trapped

Avalanche in Jammu and Kashmir, tourists trapped: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग के बर्फीली चोटियों में हिमस्खलन की वजह से कई पर्यटकों के फंसने की खबर निकलकर आई है। सेना के जवानों को खबर लगते ही सभी फंसे लोगों के रेस्क्यू कर लिया गया है हालांकि हिमस्खलन के दौरान बर्फ के मलवे के नीचे आने के कारण एक रूसी विदेशी पर्यटक की मौत की ख़बर भी सामने आई है।

आपकों बता दे, फरवरी की शुरुआत में जम्मू कश्मीर में कई स्थानों में भारी मात्रा में बर्फबारी की खबरें निकलकर आई थी, इस दौरान काफ़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे थे, इसी दौरान गुलमर्ग में हिमस्खलन होने की वजह से कई देशी विदेशी पर्यटकों के फंसने की संभावना जताई जा रही है। सेना और स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग सभी पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। अभियान के लिए हेलीकॉप्टर की भी सहायता ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बर्फ के मलवे से बाहर निकाला है। जबकि हिमस्खलन में एक रूसी स्कीयर की मौत की खबर सामने आई है।

हादसे के बाद से ही कई लोगों के लापता होने की संभावना जताई जा रही है, सभी गुलमर्ग में पर्यटन के उद्देश्य से पहुंचे थे, इसमें विदेशी पर्यटक नागरिकों की संख्या अधिक हो सकती है। अभी तक रेस्क्यू टीम को 6 स्कीयर का ही पता चला है, जिन्हे फ़िलहाल बचा लिया गया है।

Avalanche in Jammu and Kashmir, tourists trapped

पीटीआई से बातचीत में एक अधिकारी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, आज (22 फरवरी) गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदुरी ढलान के पास भारी हिमस्खलन हुआ। इस दौरान हिमस्खलन के चपेट में आ जाने से वह फंस गए थे। उन्हे रेस्क्यु टीम द्वारा बचाया जा रहा है।

See Also
End Of Life Vehicle Policy Delhi

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, जम्मू और कश्मीर में एक शीतकालीन वंडरलैंड गुलमर्ग घाटी, बर्फबारी के बाद विदेशी स्कीयरों और एडवेंचर प्रेमियों का ध्यान आकर्षित करता रहा है। इसलिए इस क्षेत्र में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते है, भारी बर्फबारी के बीच प्रशासन ने राज्य के ऊंचे हिस्सों में पर्यटकों की आवाजाही रोक दी है और पर्यटकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.