Atal Setu: इन गाड़ियों को अटल सेतु पर नहीं मिलेगी इजाजत, जानें क्या हैं नियम!

  • मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल) को अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम से पहचाना जायेगा.
  • 'अटल सेतु':प्रतिदिन लगभग 70,000 वाहन चलेंगे.
Rules-for-movement-of-vehicles-in-_Atal-Setu_

Rules for movement of vehicles in ‘Atal Setu’: देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज का आज (शुक्रवार 12 जनवरी 2024) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण किया है। मुंबई और नवी मुंबई को 20 मिनिट से भी कम समय में पहुंचाने वाले मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल) को अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम से पहचाना जायेगा।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

करीबन ₹18000 करोड़ की राशि से तैयार यह पुल लगभग 21 किमी से अधिक लंबी दूरी तक का निर्माण किया गया है, जिसमें 16 किमी के करीब- करीब हिस्सा समुद्र के ऊपर बना हुआ है।

देश का सबसे अधिक लंबा समुद्री ब्रिज मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा इसके माध्यम से मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय में भी यात्रियों की बचत होगी साथ ही यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

Rules for movement of vehicles in ‘Atal Setu’: समुद्री ब्रिज में वाहनों के लगने वाला टोल टैक्स

जानकारी के अनुसार देश के सबसे अधिक लंबे समुद्री ब्रिज में सिर्फ चार पहिया वाहनों को चलने की अनुमति प्रदान की जाएगी, पुल में जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले यात्री साधन, बाइक, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर की अनुमति नहीं होगी।

जिन वाहनों को समुद्री ब्रिज में चलने की परमिशन होगी उसमें कार के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए ₹250 और दोनों ओर की लिए ₹375 टोल टैक्स चुकाना होगा। डेली पास के लिए ₹625 और मंथली के लिए ₹12500 खर्च करने होंगे।

LCV मिनी बस में एक तरफ के लिए ₹400 और दोनों ओर के लिए ₹600 टोल टैक्स चुकाना होगा। यादि बस को डेली पास लेना हो तो ₹1000 और मासिक पास के लिए ₹20000 देना पड़ेगा।

MAV (3 एक्सेल वाहनों) के यात्रा के लिए ब्रिज में टोल राशि एक तरफ के लिए ₹905 और दोनो ओर के लिए ₹1360 निर्धारित की गई है।

See Also
patna-pal-hotel-fire-broke-out-6-dead

बस/2 एक्सल ट्रक के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए ₹830 दोनों ओर जाने के लिए ₹1245 निर्धारित की गई है, इनमें रोजना पास के लिए ₹2075 और मासिक यात्रा पास के लिए ₹4150 निर्धारित किया गया है।

MAV (4 से 6 एक्सल) वाहनों के लिए टोल राशि एक तरफ की यात्रा के लिए ₹1300 और दोनो ओर के लिए ₹1950 निर्धारित की गई है। डेली पास के लिए ₹3250 और मासिक यात्रा के लिए ₹65000 निर्धारित किया गया है।

Rules for movement of vehicles in ‘Atal Setu’: अधिकतम गति सीमा 100 किमी निर्धारित

ओवर साइज व्हीकल के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए ₹1580 और दोनों ओर के लिए ₹2370 निर्धारित किया गया है।ब्रिज में चलने वाले वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा भी निर्धारित की गई है जिसमें वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी निर्धारित की गई है।

गौरतलब है, देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज अटल सेतु के निर्माण में करीब 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है जो करीबन ₹18,000 करोड की लागत से बनाया गया है इसमें प्रतिदिन लगभग 70,000 वाहन चलने का अनुमान है साथ ही यह 100 वर्ष चलता रहेगा।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.