Now Reading
डूअल रियर कैमरा के साथ Infinix Hot 11 2022 हुआ भारत में लॉन्च

डूअल रियर कैमरा के साथ Infinix Hot 11 2022 हुआ भारत में लॉन्च

Infinix Hot 11 2022

Infinix Hot 11 2022 Features & Price: भारतीय स्मार्टफ़ोन बाज़ार की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहाँ सिर्फ़ 1 या 2 कंपनियों का राज नहीं है, बल्कि तमाम कंपनियाँ इसमें हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर प्रयास करती नज़र आती है, ख़ासकर अगर बात बजट सेगमेंट की हो।

और अब इसी बजट सेगमेंट में एक और नया नाम शुमार हो गया है। जी हाँ! आज Infinix ने Hot 11 2022 नाम से भारत में अपना नया फ़ोन लॉन्च कर दिया है।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

इस फ़ोन की ख़ासियत यह है कि जहाँ एक ओर यह आर्टिफ़िशल इंटेलिजेन्स आधारित डूअल रियर कैमरा जैसी ख़ूबियों से लैस है, वहीं दूसरी ओर इसकी क़ीमत भारत में कई लोगों के जेब के अनुकूल नज़र आती है।

तो आइए देर ना करते हुए जानते हैं Hot 11 2022 के तमाम फ़ीचर्स, क़ीमत और इसकी उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी!

Infinix Hot 11 2022 – Features:

बता दें 195 ग्राम वजन वाले Infinix HOT 11 2022 में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

वहीं कैमरे के मोर्चे पर फ़ोन के पीछे की ओर एआई तकनीक सक्षम दो रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस है। साथ ही आपको एक LED फ्लैश भी मिलता है।

वहीं सामने की ओर वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए पंच-होल डिज़ाइन के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फ़ोन के कैमरे में एचडीआर, बर्स्ट मोड, टाइम-लैप्स वीडियो रिकॉर्डिंग मोड और स्लो मोशन आदि जैसे तमाम फ़ीचर्स मिलते हैं।

Infinix Hot 11 2022

यह फ़ोन UniSoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जो Android 11 पर संचालित होता है। फ़ोन में 4GB तक RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है।

See Also
bihar-caste-census-report-out

फ़ोन में किनारे की ओर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v5.1, USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Hot 11 2022 में आपको 10W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी जा रही है। कंपनी के अनुसार फ़ोन 16 घंटे तक का नॉनस्टॉप वीडियो प्लेबैक प्रदान करने में सक्षम है।

Infinix Hot 11 2022 – Price:

Infinix ने इस Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन (4GB + 64GB स्टोरेज) को भारतीय बाज़ार में ₹8,999 में लॉन्च किया है।

फ़ोन 22 अप्रैल से Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रंग विकल्पों के मामले में फ़ोन पोलर ब्लैक, सनसेट गोल्ड और ऑरोरा ग्रीन जैसे तीन विकल्पों में उपलब्ध है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.