Now Reading
OLX Layoffs: कंपनी ने की 800 कर्मचारियों की छंटनी, कुछ जगहों पर संचालन हुआ बंद – रिपोर्ट

OLX Layoffs: कंपनी ने की 800 कर्मचारियों की छंटनी, कुछ जगहों पर संचालन हुआ बंद – रिपोर्ट

indian-startups-layoffs-over-30000-employees-since-2022

OLX Layoffs: साल 2023 की शुरुआत से रफ्तार पकड़ने वाला छंटनियों का दौर फिलहाल किसी भी सूरत में थमनें का नाम नहीं ले रहा है। इस लिस्ट में कई ऐसी कंपनियों का नाम भी शामिल है, जो एक से अधिक बार छंटनियों का ऐलान कर चुकी हैं, और इसमें अब OLX Group भी शामिल हो गया है।

जी हाँ! सामने आ रही खबरों के अनुसार,  Prosus की ऑनलाइन मार्केटप्लेस और क्लासीफाइड बिजनेस शाखा OLX Group ने बीतें मंगलवार, दुनिया भर में अपने लगभग 800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

कंपनी ने इसके साथ कुछ बाजारों में अपनी ऑटोमोटिव बिजनेस इकाई Olx Autos के संचालन को भी बंद करना शुरू कर दिया है। यह कदम ऐसे वक्त में उठाया जा रहा है, जब काफी समय से कंपनी द्वारा Olx Autos के लिए संभावित खरीदारों और निवेशकों को तलाशनें की खबरें सामने आ रही थीं। इस बात का खुलासा सबसे पहले TechCrunch की एक रिपोर्ट के जरिए हुआ।

OLX Layoffs 2023

वैसे कंपनी के लिए छंटनी का यह फैसला कोई नई बात नहीं है। असल में नीदरलैंड आधारित OLX Group ने इसी साल जनवरी में वैश्विक आर्थिक हालातों का हवाला देते हुए ‘पुनर्गठन की योजना’ के तहत भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में कार्यरत अपने कुल 15% (लगभग 1,500 से अधिक) कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस नई छंटनी से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

olx-layoffs-800-employees

यह भी सामने आया है कि यह नई छंटनी किसी विशेष बाजार या कंपनी के विशेष डिवीजन तक सीमित रहेगी। आने वाले समय में यह आँकड़ा और भी बढ़ सकता है।

इस बीच कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि यह नई छंटनी Olx Autos को बंद करने के संबंध में मार्च में की गई घोषणा का ही परिणाम है।

See Also
byjus-aakash-insitute-appoints-deepak-mehrotra-as-new-ceo

भारत में क्या होगा असर?

आपको बता दें, भारत में कंपनी द्वारा OLX और Olx Autos दोनों नाम से सेवाओं का संचालन किया जाता रहा है। साथ ही यह ब्रांड दुनिया भर के 20 से भी देशों में भी मौजूदगी रखता है। साल 2006 में स्थापित हुई Olx ने भारत में इसने अपना संचालन साल 2009 में शुरू किया था।

जैसा हमनें पहले ही बताया, OLX Group असल में वैश्विक उपभोक्ता इंटरनेट ग्रुप और दिग्गज निवेशक फर्म, Prosus की ही एक इकाई है। Prosus अब तक कई नामी भारतीय स्टार्टअप्स जैसे Byju’s, Swiggy, PharmEasy, Meesho, Cashify, Mensa Brands व अन्य में बतौर निवेशक भूमिका अदा कर चुका है।

गौर करने वाली बात ये है कि मौजूदा विषम वैश्विक आर्थिक स्थिति और फंडिंग विंटर जैसे हालातों को देखते हुए, जानकार मानते हैं कि साल 2023 के शेष महीनों में भी व्यापक छंटनियों का यह चलन देखने को मिलता रह सकता है। इसके पीछे दुनिया भर में आर्थिक मंदी की आशंका को बड़ी वजह बताया जाता है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.