Now Reading
OLX Layoffs: 1,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी कंपनी, वैश्विक स्तर पर होगी छंटनी – रिपोर्ट

OLX Layoffs: 1,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी कंपनी, वैश्विक स्तर पर होगी छंटनी – रिपोर्ट

cartrade-acquires-olx-india-autos-for-rs-537-cr

OLX Layoffs 1,500 Employees Globally: साल 2023 में जनवरी का पहला महीना, प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए बेहद बुरा साबित हुआ। अनुमान के मुताबिक, लगभग एक महीनें में ही 50,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी गँवानी पड़ी है।

एक के बाद एक, बड़ी कंपनियाँ हजारों की संख्या में छंटनी करती जा रही हैं, और इस लिस्ट में लगभग रोज ही एक नया नाम शामिल हो जाता है। और आज वो नया नाम है OLX का!

जी हाँ! Naspers (Prosus) के मालिकाना हक वाला वैश्विक प्लेटफॉर्म – OLX Group दुनिया भर से अपने लगभग 15% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रहा है। यह खबर Financial Express की एक नई रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है।

बताया गया है कि OLX की सेवाओं की माँग में कमी आने के चलते अब कंपनी ने पुनर्गठन के हिस्से के रूप में अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 15% (~ 1,500) की कटौती करने की योजना बनाई है।

आपको शायद पता ही होगा कि OLX असल में फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, कारों जैसी तमाम कैटेगॉरियों में सामानों को बेचनें व खरीदने की सुविधा देता है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसके पास दुनिया के पांच महाद्वीपों में कुल 10,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

वैसे तो ये कंपनी और इसकी सेवाएँ भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें OLX का मुख्यालय नीदरलैंड में है।

layoffs 2023

OLX Layoffs 1,500 Employees Worldwide Including India 

अब तक, ये साफ नहीं हो सका है कि इस संभावित छंटनी के चलते, OLX India में काम करने वाले कितने भारतीय कर्मचारियों की नौकरियाँ जा सकती हैं? लेकिन रिपोर्ट की मानें तो, भारत में इंजीनियरिंग और ऑपरेशंस टीमों के सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।

कंपनी भारत में OLX और Olx Autos नामक सेवाओं का संचालन करती है। साथ ही दुनिया भर में इसके 20 से भी अधिक अन्य ब्रांड्स मौजूद हैं। बता दें Olx की यूँ तो शुरुआत साल 2006 में ही हो गई थी, लेकिन भारत में इसने अपना संचालन 2009 में शुरू किया था।

See Also
bitcoin-rises-to-record-high-above-69000-dollars

जैसा हमनें पहले ही बताया, OLX Group असल में वैश्विक उपभोक्ता इंटरनेट ग्रुप और दिग्गज निवेशक फर्म, Prosus की ही एक इकाई है। Prosus अब तक कई नामी भारतीय स्टार्टअप्स जैसे Byju’s, Swiggy, PharmEasy, Meesho, Cashify, Mensa Brands व अन्य में बतौर निवेशक भूमिका अदा कर चुका है।

इसके पहले कल ही Philips द्वारा 6,000 कर्मचारियों को निकालने जाने की खबर सामने आई थी। जबकि इसी महीनें इसके पहले SAP ने लगभग 3,000; IBM ने करीब 3,900; Amazon 18,000; Google लगभग 12,000; और Microsoft करीब 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान कर चुके हैं।

इसके पहले Meta ने भी 11,000 से अधिक और Salesforce ने लगभग 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। हाल में Swiggy ने लगभग 380 कर्मचारियों, ShareChat ने लगभग 600 कर्मचारियों, BYJU’S 2500 से अधिक, Ola लगभग 2100, Unacademy ने करीब 1190, Vedantu ने 1109, Udaan ने 530 और Meesho लगभग 450 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.