Now Reading
Twitter ने भारत में लॉन्च किया Tip Jar नामक ‘इन-ऐप पेमेंट’ फ़ीचर, Razorpay बना भागीदार

Twitter ने भारत में लॉन्च किया Tip Jar नामक ‘इन-ऐप पेमेंट’ फ़ीचर, Razorpay बना भागीदार

twitter-launches-tip-jar-in-india-with-razorpay

Twitter Tip Jar in India: पिछले कुछ समय से भारत सरकार के साथ सीधे विवादों में घिरी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने आज भारत में अपना इन-ऐप पेमेंट फीचर टिप जार (Tip Jar) लॉन्च किया है। इसके लिए Twitter ने भारतीय पेमेंट स्टार्टअप Razorpay के साथ भागीदारी की है।

आपको बता दें पिछले ही महीनें Twitter ने Tip Jar फ़ीचर को अमेरिका में रोल आउट किया था। तो आइए जानते हैं क्या कुछ है इस नए Tip Jar फ़ीचर की ख़ासियत?

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

सबसे पहले तो ये साफ़ कर दें कि फ़िलहल चुनिंदा क्रिएटर, पत्रकार, सार्वजनिक हस्तियां, विशेषज्ञ और कम्यूनिटी लीडर्स के लिए ही Tip Jar के विकल्प को अपनी Twitter प्रोफ़ाइल में जोड़ने की सुविधा पेश की गई है।

आसान भाषा में कहें तो Tip Jar के ज़रिए Twitter पर क्रीएटर्स अपने कंटेंट से पैसे कमा सकते हैं और अपने फ़ॉलोअर्स/सपोर्टर्स से आर्थिक मदद हासिल कर सकते हैं।

इसके लिए यूज़र्स iOS और Android ऐप पर एक थर्ड पार्टी पेमेंट सर्विस के माध्यम से Twitter अकाउंट को पैसे भेज सकते हैं।

How to use Twitter Tip Jar in India (Razorpay)?

Twitter प्रोफ़ाइल पर Follow बटन के बग़ल में Tip Jar आइकॉन दिखाई तब डेटा है जब आपने विकल्प को प्रोफ़ाइल सेटिंग पर जाकर ऑन किया हो। इसके बाद उस प्रोफ़ाइल के यूज़र को Tip Jar पर अपने मौजूदा पेमेंट अकाउंट को Razorpay, PayPal, Cash App, Patreon, Bandcamp, या Venmo से जोड़ना होगा।

add-tip-jar-option-in-twitter-profile-in-india

यूज़र अपनी पसंद के अनुसार पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर चुन सकते हैं। वहीं जो फ़ॉलोअर्स या सपोर्टर्स किसी क्रीएटर के Tip Jar बटन पर क्लिक करके उन्हें आर्थिक सपोर्ट देना चाहते हैं, उन्हें Twitter ऐप थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे में रिडायरेक्ट करेगा, जहाँ वो पेमेंट प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

बता दें ट्विटर इसमें से कोई भी कट नहीं लेगा। साथ ही Tip Jar बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

इस बीच Twitter ने एक ब्लॉग के ज़रिए कहा कि Razorpay के साथ भागीदारी करके वह भारत में लोगों को पैसे भेजने का एक सरल और सुरक्षित तरीका प्रदान करता नज़र आएगा।

See Also
elon-musk-visited-china-after-cancelling-india-trip-know-why

कंपनी के अनुसार Razorpay का इंटरफेस यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट और अन्य पेमेंट विकल्पों के साथ भारत के अधिकांश व्यक्तियों के लिए मददगार साबित होगा।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.