Now Reading
Elvish Yadav Case: एल्विश यादव मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी, सुनें उन्होंने क्या कहा!

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी, सुनें उन्होंने क्या कहा!

  • नोएडा पुलिस ने मंगलवार को रात में पुछतात के बाद दो और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया.
  • एल्विश यादव से जुड़े मामले में गिरफ्तार लोगों के नाम ईश्वर, विनय बताए जा रहे है.

Two more people arrested in Elvish Yadav case: सांपों के जहर मामले को लेकर फेमस यूट्यूब स्टार एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जहां खुद यूट्यूबर खुद जेलों की सलाखों की पीछे पहुंच चुके हैं। वही अब नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर मामले में जांच तेज कर दी है, मिली जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस ने मंगलवार (19 मार्च 2024) को रात में पुछतात के बाद दो और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

एल्विश यादव से जुड़े मामले में गिरफ्तार लोगों के नाम ईश्वर, विनय बताए जा रहे है, दोनों ही हरियाणा के निवासी हैं। इनकी गिरफ्तारी के पीछे की वजह एल्विश के सीडीआर में इनकी संलिप्ता बताई गई है। हालांकि गिरफ्तार युवक ईश्वर की किस प्रकार की संलिप्तता है, इसकी अब तक जानकारी नहीं निकलकर आई है। बताया जा रहा है, इनकी गिरफ्तारी के बाद सांपो के जहर वाले मामले में और बड़े खुलासे होने बाकी हैं।

पार्टी संबंधित ग्रुप की जांच जारी

नोएडा पुलिस एल्विश यादव से जुड़े पार्टी वाले ग्रुप को लेकर भी जानकारी जुटा रही है। ये ग्रुप कई प्रकार से अलग अलग जगहों में पार्टियां करने के लिए जाने जाते है। ग्रुप के संचालन और इसके हैंडलर की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने एक रजिस्टर बरामद किया है, जिसमे 60 से अधिक पार्टियों के रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस के अनुसार पार्टियां गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में आयोजित की जाती थी। पुलिस को इसमें एक बड़े गिरोह के होने का शक है। पुलिस ने सबूतों को जुटाने के लिए एक आईटी टीम को लगा दिया है।

See Also
up-police-paper-leak-chairperson-renuka-mishra-removed

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

एल्विश से संपर्क वाले लोगों तक जांच की आंच

सोशल मीडिया अकाउंट की भी जानकारी निकाली जा रही है, एल्विश यादव के तमाम सोशल मीडिया अकाउंट को नोएडा पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। एल्विश यादव के (Two more people arrested in Elvish Yadav case)  खिलाफ़ पुलिस को मिल रहे साक्ष्यों को संकलित कर रही है। इस दौरान कई मशहूर लोग पुलिस की जांच के दायरे में आ सकते है। कॉल डिटेल्स और मैसेजेस के रिकॉड के माध्यम से पुलिस की जांच सिंगर फजिलपुरिया सहित अन्य लोगों तक पहुंच सकती है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.