Now Reading
ISRO चीफ एस सोमनाथ को था कैंसर, ख़ुद किया खुलासा आदित्य-एल1 के लॉन्च के दिन पता चला

ISRO चीफ एस सोमनाथ को था कैंसर, ख़ुद किया खुलासा आदित्य-एल1 के लॉन्च के दिन पता चला

  • इसरो प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से ग्रसित.
  • मैं कैंसर और इसके इलाज को एक समाधान मानता हूं-एस सोमनाथ
healthcare-edtech-startup-virohan-raises-7-mn-funding

ISRO Chief S Somnath suffering from cancer:हाल के वर्षो में इसरो की सफलता ने दुनियाभर में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के क्षेत्र में भारत की मजबूत स्थिति दर्ज करवाई है। इसरो की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों से देश भर के लोगों को गर्व महसूस करवाने वाले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से ग्रसित थे, उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इस बाबत स्वयं जानकारी देते हुए एक मीडिया संस्थान को साक्षात्कार में बताया है। उन्होंने साक्षात्कार में कहा,

‘चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय यह मेरे लिए स्पष्ट नहीं था, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी।’

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि, जिस दिन आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था, उसी दिन मुझे अपनी बीमारी के संबंध में इस बात की जानकारी मिली। वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, तभी उन्हें इस बात की जानकारी मिली की उन्हे पेट में कैंसर है।

इसरो प्रमुख ने कैंसर के दौरान के अनुभव साझा किया

कैंसर होने की बीमारी का पता लगने के बाद इसरो प्रमुख ने बताया यह उनके लिए और परिवार के सदस्यों के लिए एक सदमे जैसा था, पर सभी परिचितों ने उस समय उनका साथ दिया। चेन्नई में उनका कैंसर का ट्रीटमेंट चला, इस घातक बीमारी के लिए उनका ऑपरेशन हुआ और उसके बाद कीमोथेरेपी हुई। अब फिलहाल (ISRO Chief S Somnath suffering from cancer) उनका स्वास्थ्य ठीक है। कैंसर को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह परिवार के लिए एक झटका था लेकिन अब मैं कैंसर और इसके इलाज को एक समाधान मानता हूं।’

इसरो प्रमुख की कैंसर से रिकवरी किसी चमत्कार से कम नहीं थी, उन्होंने अपने उपचार के चार से पांच दिनों बाद ही फिर से ड्यूटी ज्वाइन की थी। अपनी बीमारी के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा अब वह फिलहाल काफ़ी बेहतर महसूस कर रहे हैं, उनकी नियमित जांच और स्कैनिंग फिलहाल की जायेंगी।

See Also
flight-delay-row-scindia-share-6-point-plan-dgca-sops

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, इसरो आने वाले वर्षो में स्पेस में स्वयं का भारत के स्पेस सेंटर निर्माण करने के लिए काम कर रहा है। जिसे निचली कक्षा में स्थापित किया जायेगा। इस अन्तरिक्ष स्टेशन में दो से चार अंतरिक्ष यात्री के रहने की व्यवस्था होगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.