भारत बना $100 बिलियन से अधिक रेमिटेंस प्राप्त करने वाला पहला देश: संयुक्त राष्ट्र

  • 2022 में भारत, मैक्सिको, चीन, फिलीपींस और फ्रांस शीर्ष पांच रिमिटेंस (प्रवासियों की ओर घर भेजे गए धन) प्राप्तकर्ता देश.
  • भारत के के करीब 1 करोड़ 80 लाख भारतीय विदेशों में रहते हैं.
indian-startups-raise-16-9-billion-dollars-vc-funding-in-2021

India receive more than $100 billion remittance: प्रवासी भारतीयों ने देश के अंदर धन भेजने के मामले में एक बड़ा ही अनोखा रिकॉड कायम कर दिया है, जिसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र इमिग्रेशन एजेंसी के हालिया रिपोर्ट में दी गई है। विदेशी मीडिया के अनुसार, इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि 2022 में भारत, मैक्सिको, चीन, फिलीपींस और फ्रांस शीर्ष पांच रिमिटेंस (प्रवासियों की ओर घर भेजे गए धन) प्राप्तकर्ता देश थे।

इसमें भारत से बाहर विदेशों में रह रहे नागरिकों ने अपने घर या यूं कहें अपने देश में रिकॉड 111 अरब डॉलर भेजे हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2022 का है, इतनी बड़ी संख्या में अपने देश भेजे जानें वाली $100 डॉलर राशि के आंकड़े को पार करने वाले देशों में भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है। जहा उसके देश के लोगों ने जो विदेशों में रह रहे है भारत में इतनी अधिक राशि में धन भेजा है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी नाम

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की रिपोर्ट में जहा भारत का नाम शीर्ष में है वही उसके दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी इस सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश 2022 में छटवे और आठवें स्थान में मौजूद है, दोनों देशों में (India receive more than $100 billion remittance) पाकिस्तान ने $30 अरब तो वही बांग्लादेश ने $21.5 अरब प्राप्त किए।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also
indian-navy-rescues-hijack-ship-save-23-pakistani-crew

भारत के सबसे अधिक नागरिक विदेशों में

दूसरे देशों या विदेशो में में जाकर पढ़ाई और नौकरी करने वालों में सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है,  दुनियाभर में सबसे ज्यादा माइग्रेंट भारत के हैं। भारत के के करीब 1 करोड़ 80 लाख भारतीय विदेशों में रहते हैं, यह देश की कुल जनसंख्या का 1.3 फीसदी हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब में रहता है। यह एक वाजिब वजह हो सकती है कि इतनी अधिक धनराशि विदेशों में रह रहें भारतीय माइग्रेंट ने देश के अंदर भेजी हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.