Google का बड़ा ऐलान, अगस्त से बंद हो जाएगा ‘YouTube Go’ ऐप

google-shutting-down-youtube-go-app

Google shutting down YouTube Go app: दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज़ कंपनियों में से एक गूगल (Google) के स्वामित्व वाले YouTube ने अब एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत कंपनी ने यह बताया है कि YouTube Go ऐप को अगस्त से बंद कर दिया जाएगा।

जी हाँ! गूगल ने कुछ सालों पहले कम क्षमता वाले RAM व प्रॉसेसर से लैस स्मार्टफ़ोनों के लिए Android Go पेश किया था। और बीते समय में इसके लिए कंपनी ने तमाम विशेष ऐप व मौजूदा ऐप्स के नए संस्करण पेश किए, जिनमें से एक है -YouTube Go

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

YouTube Go को साल 2016 में कम क्षमता वाले फ़ोनो, ऑफलाइन वीडियो और लो कनेक्टिविटी क्षेत्रों में भी बेहतर वीडियो-स्ट्रीमिंग सेवा प्रदान करने के इरादे से पेश किया गया था।

ये ऐप उपयोगकर्ताओं को न सिर्फ़ ऑफलाइन वीडियो देखने हेतु ‘Save’ का विकल्प देता है, बल्कि इसके ज़रिए यूज़र्स बिना किसी डेटा का इस्तेमाल किए आस-पास के यूजर्स के साथ शेयरिंग आदि भी कर सकते हैं।

पर अब अचानक कंपनी ने अपने बयान में कहा;

“हम आज ये बताना चाहते हैं कि YouTube Go आगामी अगस्त, 2022 से बंद हो जाएगा। हम इसके उपयोगकर्ताओं से डिवाइसों में YouTube ऐप को इंस्टाल करने या फिर ब्राउज़र में YouTube.com के ज़रिए सेवाओं का आनंद लेने का अनुरोध करते हैं।”

Google shutting down YouTube Go app, but why?

पर आपके मन में ये सवाल ज़रूर होगा कि अचानक कंपनी ने इस ऐप को बंद करने का मन क्यों बनाया?

YouTube Go

इसको लेकर कंपनी ने कहा कि

See Also
google-gemini-ai-app-launched

“हमारा मानना है कि YouTube Go की तुलना में YouTube का मुख्य ऐप यूज़र्स को कहीं बेहतर अनुभव प्रदान करता है। साथ ही मुख्य ऐप पर तामम ऐसी नई सुविधाएँ मौजूद हैं जो Go संस्करण पर नहीं है।” 

असल में शायद कंपनी का इशारा इस ओर है कि YouTube के मुख्य ऐप के ज़रिए उपयोगकर्ता कॉमेंट करने, पोस्ट कर सकने, कंटेंट क्रीएट कर सकने या फिर डार्क थीम का इस्तेमल करने जैसी सहूलियतें पाते हैं, जो ज़ाहिर तौर पर Go संस्करण पर मौजूद नहीं हैं।

इसके साथ ही कंपनी ये बताना नहीं भूली कि इसने अपने YouTube के मुख्य ऐप पर काफ़ी निवेश किया है, जिससे इसका वर्तमान स्वरूप कहीं बेहतर यूज़र अनुभव देने में सक्षम बन सका है।

दिलचस्प ये है कि YouTube पर अपने मुख्य ऐप पर भी कम-डेटा का इस्तेमाल करके या फिर ख़राब इंटरनेट कनेक्शन आदि के लिहाज़ से भी वीडियो देख सकनें की सुविधाओं को जोड़ने का काम कर रहा है।

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.