Now Reading
वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता आयु हुई 50 वर्ष, इस राज्य ने किया ऐलान!

वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता आयु हुई 50 वर्ष, इस राज्य ने किया ऐलान!

  • झारखंड में अब 50 साल की उम्र से ही मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
  • सरकार के 4 साल पूरे होने पर राँची में बड़ा ऐलान
age-for-old-age-pension-reduced-from-60-to-50-in-jharkhand

Age For Old Age Pension Reduced From 60 To 50 Year In Jharkhand: वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता आयु को 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष करने का ऐलान कर दिया गया है। यह मामला झारखंड का है, जहाँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर रांची में एक कार्यक्रम के दौरान यह बड़ा ऐलान किया है।

असल में झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने पर रांची के मोरहाबादी में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए, कुछ बड़े ऐलान किए।

Old Age Pension Jharkhand: 50 साल हुई पात्रता उम्र

इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने वृद्धा पेंशन को लेकर अहम घोषणा की, जिसके तहत अब झारखंड में 60 साल के बजाय 50 साल  की उम्र से ही लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा;

“आज सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरे हो रहे हैं, इस पर मैं राज्य के सभी लोगों को बधाई देता हूं। जब हमारी सरकार आई तो कोरोना आ गया। झारखंड बेहद गरीब राज्य है।”

“गरीब राज्य का मतलब है जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं कमजोर हों। इस सूची में झारखंड सबसे आखिर में आता है। प्रदेश में संसाधनों की भारी कमी है। लेकिन इन तमाम चीजों के बावजूद राज्य सरकार में कोई अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।”

मुख्यमंत्री के दावे के मुताबिक, झारखंड ने मुसीबत के वक्त देश के अन्य राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की। महामारी के दौरान गरीब मजदूरों को बचाने का भी काम किया।

हेमंत सोरेन के अनुसार, 20 सालों में पिछली सरकार ने करीब 20 लाख लोगों को ही पेंशन दी थी। लेकिन पिछले 4 सालों में मौजूदा सरकार ने 36 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन देने का काम किया है।

उदाहरण पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा;

See Also
sushil-modi-diagnosed-with-cancer

“आज झारखंड में तमाम ऐसे घर हैं, जिनमें पिता की उम्र 98 साल हैं और बेटे की 60 साल, और दोनों को ही पेंशन मिल रही है। बुजुर्ग विधवाओं को भी पेंशन मिल रही है। और अब आदिवासी लोगों को भी 60 के बजाए 50 साल की उम्र में पेंशन दी जाएगी।”

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

कंपनियों में 75% आरक्षण

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में अपना कार्यालय (ऑफिस) स्थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की जाएंगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.