Google Year in Search 2023: ‘कियारा अडवाणी’ से लेकर ‘चंद्रयान-3’ रहे टॉप सर्च, देखें पूरी लिस्ट!

  • गूगल ईयर इन सर्च 2023: 'मीम्स' से लेकर 'हस्तियाँ', भारत में सबसे अधिक ये किए गए सर्च? नीचे देखें पूरी लिस्ट!
cci-declines-interim-relief-to-indian-apps-in-google-billing-case

Google Year in Search 2023: साल 2023 को अवलिदा कहने का समय लगभग नजदीक ही है। ऐसे में यह वक्त है, उन तमाम घटनाओं, सवालों और विषयों को फिर से याद करने का जो इस साल दुनिया भर (खासकर भारत) में इंटरनेट पर छाए रहे और सबसे अधिक सर्च किए गए।

जाहिर है यह साल भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है, क्योंकि देश ने कई ऐसी उपलब्धियाँ दर्ज कीं, जिनको वैश्विक पटल पर सबका ध्यान आकर्षित किया। इसमें चंद्रयान-3 की सफलता से लेकर ‘G-20 की अध्यक्षता’, वैश्विक आर्थिक मंच भारत की बढ़ती साख आदि शामिल हैं।

इस सब चीजों के बीच, कई बार आपके मन में भी शायद यह सवाल आता होगा कि भला इस साल भारत के लोगों का रुझान किन-किन ओर रहा? और जनसंख्या के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश में लोगों ने इंटरनेट पर सबसे अधिक कौन-कौन सी चीजें सर्च की? तो आइए जानते हैं न्यूज़ इवेंट, स्पोर्ट्स, फिल्मों, शो, मीम्स, यात्रा स्थलों, व्यंजनों और अन्य तमाम कैटेगॉरियों में इस साल भारत के टॉप गूगल सर्च क्या रहे;

Google Year in Search 2023: भारत में सबसे अधिक सर्च किए गए न्यूज़ इवेंट

1. चंद्रयान-3
2. कर्नाटक चुनाव नतीजे
3. इज़राइल समाचार
4. सतीश कौशिक
5. बजट 2023
6. तुर्की भूकंप
7. अतीक अहमद
8. मैथ्यू पेरी
9. मणिपुर समाचार
10. ओडिशा ट्रेन हादसा

इस लिस्ट में चैटजीपीटी (ChatGPT), इंस्टाग्राम (Instagram) और समान नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) जैसे विषयों ने भी जगह बनाई।

2023 Top Search In India: टॉप ट्रेंडिंग स्पोर्ट्स इवेंट्स

1. इंडियन प्रीमियर लीग
2. क्रिकेट वर्ल्ड कप
3. एशिया कप
4. वुमेन (महिला) प्रीमियर लीग
5. एशियाई खेल
6. इंडियन सुपर लीग
7. पाकिस्तान सुपर लीग
8. द ऐशज (The Ashes)
9. महिला क्रिकेट विश्व कप
10. SA20

2023 Top Google Search: टॉप ट्रेंडिंग हस्तियाँ

1. कियारा आडवाणी
2. शुभमन गिल
3. रचिन रवीन्द्र
4. मोहम्मद शमी
5. एल्विश यादव
6. सिद्धार्थ मल्होत्रा
7. ग्लेन मैक्सवेल
8. डेविड बेकहम
9. सूर्यकुमार यादव
10. ट्रैविस हेड

2023: भारत में टॉप ट्रेंडिंग फिल्में:

1. जवान
2. गदर 2
3. ओपेनहाइमर (Oppenheimer)
4. आदिपुरुष
5. पठान
6. द केरल स्टोरी
7. जेलर
8. लियो (Leo)
9. टाइगर 3
10. वरिसु (Varisu)

See Also
amazon-seeks-approval-to-offer-broadband-from-space-services-in-india

2023 की टॉप ट्रेंडिंग वेब सीरीज/शोज़:

1. Farzi
2. Wednesday
3. Asur
4. Rana Naidu
5. The Last Of Us
6. Scam 2003
7. Bigg Boss 17
8. Guns and Gulaabs
9. Sex/Life
10. Taaza Khabar

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

2023 में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले मीम्स (भारत में):

1. Bhupendra Jogi meme
2. So Beautiful So Elegant meme
3. Moye Moye meme
4. Moye Moye meme
5. Aukat Dikha Di meme
6. Ohio meme
7. The Boys meme
8. Elvish Bhai meme
9. The Waffle House New Host meme
10. Smurf Cat meme

2023 की टॉप 10 ट्रेंडिंग रेसिपी:

1. आम के अचार की रेसिपी
2. सेक्स ऑन द बीच रेसिपी
3. पंचामृत नुस्खा
4. हकुसाई रेसिपी
5. धनिया पंजीरी रेसिपी
6. करंजी रेसिपी
7. तिरुवथिराई काली रेसिपी
8. उगादि पचड़ी रेसिपी
9. कोलुकट्टई रेसिपी
10. रवा लड्डू रेसिपी

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.