Now Reading
जॉब्स: न्यूजीलैंड ने वीजा नियमों में किये बदलाव, हुए और भी सख्त, जानें यहां?

जॉब्स: न्यूजीलैंड ने वीजा नियमों में किये बदलाव, हुए और भी सख्त, जानें यहां?

  • न्यूजीलैंड सरकार ने अपनी वीजा नीति में बदलाव किए.
  • २023 में 173,000 प्रवासी कामगार न्यूजीलैंड पहुंचे थे .
New-Zealand-made-changes-in-visa-rules

New Zealand made changes in visa rules: न्यूजीलैंड सरकार ने अपनी वीजा नीति में बदलाव किए है, जिसके बाद बाहरी देशों से न्यूजीलैंड नौकरी के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकी न्यूजीलैंड की नई प्रवासन नीति में बाहरी नागरिकों के लिए अतिरिक्त सख्ती बरती गई हैं। वीजा पॉलिसी में बदलाव 5.3 मिलियन लोगों की आबादी वाले न्यूजीलैंड में प्रवासियों में बड़ी संख्या को कम करना और स्थानीय नागरिकों के लिए अतिरिक्त मौके पैदा करना है।

क्या हुआ बदलाव?

वीजा पॉलिसी में हुए नए बदलावों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए जिसमें,

 

  • वीजा की अवधि 5 से घटाकर 3 साल कर दी गई .

 

  • स्थानीय नियोक्ताओं को कम कुशल नौकरियों को पहले स्थानीय लोगों द्वारा भरे जाने की सलाह.

 

  • स्तर 4 और 5 पर काम करने वाले कामगारों के लिए अंग्रेजी भाषा की न्यूनतम योग्यता निर्धारित.

 

  • कम कुशल पदों के लिए वीजा में कटौती.

 

  • नई वीजा आवेदक को अधिकांश नौकरियों के लिए न्यूनतम स्किल और कार्य अनुभव (वर्क एक्सपीरियंस) की जरूरत.

 

  • बस और ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्क टू रेजिडेंस मार्ग भी नए आवेदकों के लिए बंद हुआ.

 

  • फ़्रैंचाइज़ी मान्यता श्रेणी को समाप्त कर दिया जाएगा और कंपनियों को अपने यह विदेशी श्रमिकों को रखने के लिए मानक, उच्च-मात्रा, या त्रिकोणीय रोजगार मान्यता के माध्यम से आवेदन करना होगा।

भारत के श्रमिक होंगे प्रभावित

न्यूजीलैंड सरकार की वीजा नीति में बदलाव से भारत से न्यूजीलैंड नौकरी के लिए जानें वाले लोग प्रभावित होने वाले है। स्पुतनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार (New Zealand made changes in visa rules)  अकेले साल 2023 में 173,000 प्रवासी कामगार न्यूजीलैंड पहुंचे, जिनमें 35 प्रतिशत भारतीय थे।

See Also
Everest spice manufacturing company controversy

न्यूजीलैंड ने क्या कहा?

इस पुरे वीजा नीति बदलाव को लेकर न्यूजीलैंड आप्रवासन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड के ओर से बयान में कहा गया है कि

“ये परिवर्तन एक अधिक व्यापक कार्यक्रम की शुरुआत हैं, जो एक बेहतर आप्रवासन प्रणाली का निर्माण करती है। हमारे बदलते आर्थिक संदर्भ को जवाब देती है और शीर्ष प्रतिभा को आकर्षित करती है।”

गौर करने वाली बातों में यह एक बात है कि इसमें कहा गया है कि सरकार स्थानीय श्रम बाजार का बेहतर आकलन करके न्यूजीलैंड के श्रमिकों के विस्थापन को कम करना चाहती है। इसके साथ ही देश में ऐसे लोगों को आकर्षित करने में विश्वास रखती है जो उच्च कुशल के धनी हो।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

पिछले साल, न्यूज़ीलैंड में प्रवासियों की लगभग रिकॉर्ड संख्या में आगमन देखा गया था, जिसमें लगभग 173,000 लोग देश में पहुंचे थे। इसके अलावा स्थानीय सरकार को लगता है कि न्यूजीलैंड के स्थानीय नागरिक भी इस वजह बाहरी देशों में नौकरी के लिए विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.