Now Reading
स्मोक पान खाने से लड़की के पेट में हो गया छेद, कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती

स्मोक पान खाने से लड़की के पेट में हो गया छेद, कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती

  • पीड़ित लड़की को सर्जरी के बाद 6 दिनों तक अस्पताल में रखा गया.
  • लड़की की जब डॉक्टरों द्वारा जॉच की गई तो उसके पेट में छेद पाया गया.

Girl got a hole in her stomach after smoking paan: यदि आप भी लिक्विड नाइट्रोजन वाला पान खाने के शौकीन हो तो यह ख़बर आपके लिए चिंता पैदा करने वाली हो सकती है, मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में 12 साल की लड़की को लिक्विड नाइट्रोजन वाला पान खाने का शौक इतना महंगा पड़ा कि उसे पेट से जुड़ी बीमारी पेरिटोनिटिस नामक बीमारी का सामना करना पड़ा है। डॉक्टरों के मुताबिक एक लड़की पेट दुखने की समस्या को लेकर आई थी, जिसके बाद उसकी जांच में इस बीमारी का पता चला, लड़की के पेट में छेद की जानकारी लगी।

लड़की के अनुसार उसने सिर्फ नाइट्रोजन वाला पान खाया

लड़की ने इस संबंध में कहा कि वह,

‘मैं सिर्फ स्मोकी पान खाने का अनुभव लेना चाहती थी क्योंकि यह दिलचस्प लग रहा था और बाकी सभी लोग भी इस पान को खा रहे थे।’

पीड़ित लड़की ने आगे कहा, ‘पान खाने से किसी को कुछ भी नहीं हुआ, न ही दर्द का एहसास हुआ, मगर केवल मेरे साथ ही पेट की परेशानी हुई।’

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

पेट में निकला छेद

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची लड़की को जब डॉक्टरों द्वारा जॉच की गई तो उसके पेट में छेद पाया गया, डॉक्टरों के अनुसार पेट में छेद इस विकार को पेरिटोनिटिस नामक बीमारी कहा जाता है।

See Also
Pune Porsche Accident Vedant Agrawal Father Vishal Agrawal Arrested

सर्जरी के बाद लड़की की हालत में सुधार

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, लड़की को बेंगलुरु में नारायण मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल उपचार हेतु लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद पेट की सर्जरी की सलाह दी, इसके बाद पीड़ित लड़की को पेट के इंट्रा-ऑप ओजीडी स्कोपी और स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी के साथ एक एक्सप्लोरेटरी लैपरोटॉमी से गुजरना पड़ा। फिलहाल लड़की के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान पीड़ित लड़की को सर्जरी के बाद 6 दिनों तक अस्पताल में रखा गया और उसके बाद ही उसे डिस्चार्ज किया गया।

गौरतलब हो, सर्जरी के तहत पेट के करीब 4×5 सेमी वाले हिस्सा को हटा दिया गया। इस तरह लड़की को बचाया गया, जिसके बाद से ही लिक्विड नाइट्रोजन पान की इस घटना ने डॉक्टरों को भी चिंतित कर दिया है, इसलिए अगर आप भी ऐसे पान खाने का शौक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए भी चिन्ता पैदा कर सकता हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.