Now Reading
मुंबई पहली बार बनी एशिया की ‘बिलेनियर कैपिटल’, चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ा

मुंबई पहली बार बनी एशिया की ‘बिलेनियर कैपिटल’, चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ा

  • मुंबई पहली बार एशिया की बिलेनियर कैपिटल बनी है।
  • भारत में कुल बिलेनियर्स की संख्या 271 हो गई है।
first-time-mumbai-becomes-asias-billionaire-capital

Mumbai Becomes Asia’s Billionaire Capital: भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई ने अब एशिया की ‘बिलेनियर कैपिटल’ का ख़िताब अपने नाम किया है। जी हाँ! मुंबई ने पहली बार चीन की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी – बीजिंग को पीछे छोड़ते हुए ‘अरबपतियों की राजधानी’ का दर्जा हासिल किया है।

इसका खुलासा हुरुन रिसर्च की एक नई रिपोर्ट के तहत हुआ है। इस रिपोर्ट को ‘2024 ग्लोबल रिच लिस्ट’ के शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के 603 वर्ग किलोमीटर में आज एक समय बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा अरबपति रहते हैं। जी हाँ! मुंबई के 603 वर्ग किलोमीटर में अरबपतियों का आँकड़ा 92 है, वहीं चीन के बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर के लिए यह 91 है।

आपको बता दें बिलेनियर या अरबपति शब्द को इस प्रकार परिभाषित किया जाता है, जिसके तहत यह दर्जा उन व्यक्तियों को मिलता है, जो $1 बिलियन (लगभग ₹8,300 करोड़) से अधिक की संपत्ति के मालिक हों।

Mumbai Becomes Billionaire Capital

हुरुन रिसर्च की इस लिस्ट के अनुसार, बीते एक साल में मुंबई में 26 लोगों ने बिलेनियर (अरबपति) का दर्जा हासिल किया है। अगर बीजिंग में देखें तो यहाँ लगभग समान अवधि के दौरान 18 लोग अरबपति दर्जे से बाहर हुए हैं। लेकिन कुल देश के आँकड़ो को देखा जाए तो चीन इस मामले में आगे है। चीन में 814 बिलेनियर हैं, जबकि भारत में फिलहाल यह संख्या 271 बिलेनियर्स की है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो मुंबई अब इस लिस्ट में तीसरे मुक़ाम पर पहुँच गाय है। इस लिस्ट में पहला स्थान ‘न्यूयॉर्क’ शहर को को मिला है, जहां 119 बिलेनियर रहते हैं। वहीं दूसरे सठन पर ब्रिटेन का लंदन शहर है, जिसमें 97 अरबपति हैं। तीसरा स्थान भारत के मुंबई शहर का है।

See Also
s-jaishankar-on-india-canada-tension

दिलचस्प रूप से मुंबई में रहने वाले कुल 92 अरबपति लोगों के पास कुल रूप से लगभग $445 बिलियन की संपत्ति है। मुंबई के कुल 92 लोगों की संपत्ति में पिछले एक साल में लगभग 47% का इज़ाफ़ा हुआ है। रुपए में यह संख्या लगभग ₹37 लाख करोड़ बनती है। पर गौर करने वाली बात ये है कि समान अवधि के दौरान चीन की राजधानी में अरबतियों की सम्पत्ति में 28% तक की कमी दर्ज की गई, जो अब कम होकर $265 बिलियन हो गई है।

गौर करने वाली ये भी है कि भारत के 271 अरबपतियों में से ग्लोबल लिस्ट में टॉप 20 में सिर्फ 2 भारतीय ही शामिल हैं। इसमें  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगभग ₹9.43 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं। जबकि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ₹6.73 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 18वें नबंर पर हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.