Now Reading
लोकसभा चुनाव 2024: तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024: तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे चुनाव

  • देश में अगले लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का हुआ ऐलान
  • भारत के चार राज्यों में भी होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव
lok-sabha-elections-2024-date-announced-live-update

Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Live Update: आखिरकार, भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही देश भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनावों के अलावा चुनाव आयोग के देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा कर दी है। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे, जिनमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव 13 मई को होंगे। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।

Lok Sabha Elections 2024 Date

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला चरण 19 अप्रैल को शुरू होगा, जिसमें 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। जबकि दूसरा चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर वोटिंग के लिए आयोजित होगा। तीसरे चरण में 07 मई को 94 सीटों पर वोट पड़ेंगे। चौथा चरण 13 मई  96 सीटों के लिए, पांचवा चरण 20 मई को 49 सीटों के लिए, छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों पर औरसातवें चरण में 01 जून को 57 सीटों पर मतदान होगा।

 

चुनावों की घोषणा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की। इस दौरान हाल में नियुक्त किए गए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू भी मौजूद रहे। घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा,

“पूरे विश्व की निगाहें भारत के चुनाव पर रहती हैं। चुनाव पर्व हमारे लिए गर्व की बात है। सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम तैयार हैं। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है।”

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

सामने आए चुनाव से जुड़े कुछ आँकड़े

अपनी बात रखते हुए चुनाव आयोग की ओर से फेंक न्यूज की रोकथाम आदि जैसे विषयों को भी संबोधित किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार चुनाव आयोग जल्द ही एक नई वेबसाइट पेश करने जा रहा है, जिसमें भ्रम या फेंक और सच्चाई से जदुए तथ्यों की जानकारी उपलब्ध होगी। उनके अनुसार झूठ के बाजार में रौनक बहुत होती है, इसलिए ज़रूरी है कि कोई भी गलत जानकारी शेयर करने से पहले एक बार चेक कर लिया जाए।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों को दोहे के रूप में एक नसीहत भी दी। उन्होंने प्रेम और सद्भाव के साथ चुनाव प्रचार करने की अपील की। रहीम का दोहा सुनाते हुए उन्होंने कहा;

See Also
nitish-locket-will-save-us-from-disaster-as-alert-device

“रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय, तोड़े ते फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए”

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान 55 लाख ईवीएम का उपयोग होगा और कुल 10.5 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाने हैं। इन्हें लगभग 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी कंट्रोल करेंगे। चुनाव में 4 लाख वाहनों का इस्तेमाल होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि हर बूथ पर मतदाताओं के लिए अहम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें पीने का पानी, पुरुष-महिला के लिए अलग शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर जैसी चीजें शामिल हैं।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से जुड़े कुछ दिलचस्प आँकड़े भी पेश किए। ईसीआई ने बताया कि इस बार लगभग 97 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाऐं, 48 हजार ट्रांसजेंडर, 19.74 करोड़ युवा और लगभग 82 लाख बुजुर्ग (आयु 85 वर्ष से अधिक) शामिल हैं।

election 2024

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.