Now Reading
भारत में अब 189 स्पेस-टेक स्टार्टअप, 2014 में सिर्फ ‘1’ थी संख्या: सरकार

भारत में अब 189 स्पेस-टेक स्टार्टअप, 2014 में सिर्फ ‘1’ थी संख्या: सरकार

Now 189 space startups in India

189 space startup india: राज्यसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है, सत्र में एक प्रश्न के बाद केंद्र में विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि, DPIIT (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) स्टार्ट अप इंडिया पोर्टल के अनुसार भारत में अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या 1 से बढ़कर 189 तक पहुंच गई है।

आपको जानकारी के लिए बता दे, (189 space startup india) 2014 की शुरुआत में अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या सिर्फ 1 थी जो 2023 में बढ़कर 189 हो चुकी है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

 भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप निवेश $124 मिलियन तक पहुंच गया है,केंद्र में विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित उत्तर में जानकारी साझा की।

See Also
amazon-to-invest-15-billion-more-in-india

189 space startup india: सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 की घोषणा की

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 की घोषणा की है, जो अंतरिक्ष गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीई) की शुरू से अंत तक भागीदारी को सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रोत्साहन और सुधार के कारण अन्य प्रमुख घटनाक्रम और प्रभाव इस प्रकार हैं:-

  • भारत में अंतरिक्ष उद्योग और स्टार्टअप अब अपने स्वयं के उपग्रह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ये उपग्रह कृषि, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी और अन्य क्षेत्रों में अनुप्रयोगों के विकास को बढ़ावा देंगे।
  • वन एनजीई ने अपना उप-कक्षीय प्रक्षेपण यान लॉन्च किया।
  • एनजीई द्वारा पहली बार इसरो परिसर के भीतर एक निजी लॉन्चपैड और मिशन नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया।एनजीई द्वारा उप-कक्षीय प्रक्षेपण शीघ्र ही निर्धारित है।
  • निजी कंपनियाँ उपग्रह-आधारित संचार समाधान तलाश रही हैं।
  • निजी खिलाड़ी अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोगों और सेवाओं में तेजी से भाग ले रहे हैं।
  •  निजी क्षेत्र में उपग्रह एकीकरण और परीक्षण सुविधाएं आ रही हैं।
  •  सैटेलाइट सबसिस्टम और ग्राउंड सिस्टम का स्थानीय विनिर्माण निजी क्षेत्र द्वारा किया जा रहा है।
  • भारतीय निजी अंतरिक्ष कंपनियाँ तेजी से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष संगठनों और कंपनियों के साथ सहयोग और साझेदारी में प्रवेश कर रही हैं।

189 space startup india: 2040 में अंतरिक्ष अर्थव्यवथा मूल्य $40 बिलियन पहुंचने का अनुमान

इसके पहले भी एक निजी टीवी चैनल में कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत मानव मिशन से पहले एक महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्र को अंतरिक्ष में लॉन्च करने वाली बात कही थी साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का मूल्य वर्ष 2040 $40 बिलियन पहुंचने की बात कही थी बता दे, अभी भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का मूल्य $8 बिलियन ही है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.