Now Reading
Samsung Layoffs: भारत में गिरती बिक्री, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सैमसंग करेगी छंटनी: रिपोर्ट

Samsung Layoffs: भारत में गिरती बिक्री, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सैमसंग करेगी छंटनी: रिपोर्ट

  • भारत में कम होती बिक्री से परेशान Samsung?
  • कंपनी कर सकती है देश में कर्मचारियों की छंटनी
samsung-to-layoff-employees-amid-falling-sales-in-india

Samsung Layoffs: भारतीय स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का जाना माना नाम Samsung ऐसा लगता है कि फिलहाल कठिन दौर से गुजर रही है। खराब बिक्री और आक्रामक प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी का बाजार हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की जा रही है। और शायद इसी के चलते अब Samsung अब बड़े पैमानें पर देश में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

जी हाँ! Samsung ने अपने भारतीय यूनिट में कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी MoneyControl की एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट बताती है कि यह छंटनी मुख्य रूप से बिक्री, मार्केटिंग और ऑपरेशन जैसे विभागों में की जा सकती है। सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया कि कंपनी भारतीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर सकती है।

लेकिन इसको लेकर मिली-जूली जानकारी सामने आ रही हैं, जैसे संभवतः कंपनी की इस छंटनी से लगभग 20% तक कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं, वहीं यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी शायद मुख्य रूप से शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से निकाल सकती है। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि भारतीय कार्यबल का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हो सकता है।

Samsung Layoffs 2024

असल में Samsung देश में स्मार्टफोन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण व्यवसायों में पुनर्गठन की प्रक्रिया चला रही है। इतना ही नहीं बल्कि Samsung वर्तमान में नए कर्मचारियों की भर्ती भी बंद कर दी है, इतना ही नहीं बल्कि कई शीर्ष पदो के खाली होने पर भी उन्हें शायद वापस फिलहाल न भरा जाए। साथ ही कंपनी अपने ऑफ-रोल कर्मचारियों की संख्या में भी कमी करने की योजना बना रही है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also
delhi-airport-indigo-air-india-spicejet-flights-canceled-due-to-rain

जानकारी के अनुसार, Samsung अपने कार्यबल को पुनर्गठित कर रही है ताकि प्रदर्शन को बेहतर बनाया जा सके। भारत में Xiaomi और अन्य तमाम ब्रांड्स कंपनी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दिलचस्प रूप से  यह खबर ऐसे समय में आई है जब Samsung के चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। बुधवार को भी यह हड़ताल लगातार तीसरे दिन जारी रही, जिससे टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीनों का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

गौर करने वाली बात ये है कि यह हड़ताल ऐसे समय में हो रही है जब त्योहारी सीजन नजदीक है और बाजार में इन उत्पादों की मांग बढ़ने की संभावना है। यह चीजें भी कंपनी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.