Layoffs: PayPal करीब 2,500 वहीं UPS 12,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

  • साल 2024 में भी वैश्विक रूप से जारी है छंटनी का दौर
  • PayPal में 2,500 तो UPS में 12,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी
paypal-ups-will-layoffs-25000-and-12000-employees

Layoffs 2024 – PayPal & UPS: पिछले साल से तेजी पकड़ने वाला छंटनी का सिलसिला साल 2024 में लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर दिग्गज फिनटेक कंपनी PayPal लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरियों से निकालने जा रहा है, वहीं एक और कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस (UPS) ने तो लगभग 12000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है।

शुरुआत PayPal से की जाए तो इस हालिया छंटनी के बारे में कंपनी के सीईओ एलेक्स क्रिस द्वारा लिखे एक पत्र से खुलासा हो सका। 30 जनवरी को लिखे इस पत्र के तहत यह जानकारी सामने आई है कि PayPal साल 2024 में 2,500 नौकरियों (कुल वैश्विक कर्मचारी संख्या का लगभग 9%) में कटौती की योजना बना रही है।

PayPal Layoffs 2024

क्रिस ने एक आधिकारिक ऐलान के तहत कहा;

“मैं यह जानकारी साझा करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूँ कि हम इस साल मौजूदा नौकरियों और ओपन रोल्स में कटौती करते हुए, अपने कुल वैश्विक कर्मचारी संख्याबल को लगभग 9% तक कम कर देंगे। यह एक कठिन निर्णय है।”

कंपनी के सीईओ के अनुसार यह बिजनेस पुनर्गठन का ही एक हिस्सा है। इसके जरिए कंपनी को अपने ग्राहकों के लिए आवश्यक गति के साथ आगे बढ़ सकने में मदद मिलेगी। साथ ही कंपनी लाभदायक विकास का लक्ष्य भी लेकर चल रही है। हालाँकि क्रिस ने यह ज़रूर आश्वस्त किया है कि कंपनी उन व्यवसाय क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखेगी, जिनके विकास की संभावनाओं को लेकर उसे विश्वास है।

वैसे PayPal भी आज कल तमाम कंपनियों द्वारा लाभ अर्जित करने की रणनीति अपनाती दिखाई दे रही है, जिसके तहत लागत आधार को कम करके, राजस्व वृद्धि की उम्मीद लगाई जाती है। लेकिन इस बीच सीईओ का यह पत्र सामने आने के बाद PayPal के शेयरों की कीमत में 0.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

UPS Layoffs 2024

रॉयटर्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्सल डिलीवरी कंपनी UPS लगभग 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। इसके पीछे साल 2023 में कंपनी के प्रदर्शन को एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

See Also
bihar-seized-39-lakh-liters-liquor-in-2023-even-after-ban

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस छंटनी को लेकर सीईओ कैरोल टोमे का भी ऐसा ही मानना है। उनके अनुसार, साल 2023 कंपनी के लिए एक कठिन और निराशाजनक साल साबित हुआ। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में निवेश कर रही थी। नौकरियों में की जा रही इस व्यापक कटौती के चलते कंपनी की लागत में लगभग 1 बिलियन डॉलर तक की कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इसके साथ ही FedX जैसे प्रतिद्वंदी भी कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं और इसकी बिजनेस हिस्सेदारी को छिनते नजर आ रहे हैं। इसके पीछे लेबर से संबंधित समस्याओं आदि का हवाला भी दिया जाता रहा है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.