Now Reading
ममता बनर्जी के माथे पर लगे 3 टांके, अस्पताल से मिली छुट्टी, किसने दिया था धक्का?

ममता बनर्जी के माथे पर लगे 3 टांके, अस्पताल से मिली छुट्टी, किसने दिया था धक्का?

  • ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी
  • कुल 4 टांके लगे, क्या उन्हें किसी ने दिया थाधक्का?
mamata-banerjee-health-update

Mamata Banerjee Health Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को एक हादसे का शिकार हुई, जिसके चलते उनके माथे व चेहरे पर गंभीर चोट आई। खून से लथपथ उनकी फोटो देश भर में चर्चा का विषय बन गई। उनके माथे पर 3 टांके लगाने पड़े। इस बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है कि अब ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

14 मार्च को यह खबर आई कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने आवास में टहलते समय किन्ही वजहों से गिर गईं। इसके चलते उनके माथे पर गहरी चोट आई है। इसके साथ ही उनकी नाक पर भी चोट आई थी। इसके चलते बंगाल की सीएम के माथे पर 3 टांके और नाक पर 1 टांके लगाए गए हैं।

फिलहाल अस्पताल की ओर से पर्याप्त चिकित्सा परीक्षण करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें उनके आवास में ले ज़ाया गया।

Mamata Banerjee Health Update: किसी ने दिया धक्का?

असल में इस घटना के सामने आते ही सबसे पहले लोगों के मन में यह सवाल आया कि 69 वर्षीय ममता बनर्जी आखिर इस हादसे का शिकार कैसे बनी? वह अचानक कैसे इतने गंभीर रूप से गिर गई? इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जाने लगी कि क्या किसी ने उन्हें धक्का दिया था?

हुआ ये कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अस्पताल से यह खबर निकल कर सामने आई कि ममता बनर्जी को किसी ने पीछे से धक्का दिया था। इसी कारण वह गिर पड़ी और दुर्घटना का शिकार हुई।  लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है, इस बारे में ठोस तौर पर कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी। फिलहाल पुलिस भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक की जाँच में जुट गई है।

आई थी काफी चोट

ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल ले ज़ाया गया था। अस्पताल के मुताबिक, उनके मस्तिष्क पर चोट आई थी। सीएम के माथे तथा नाक पर गंभीर चोट लगी थी, हाल ये था कि उनका काफी खून बहा था।

अस्पताल में न्यूरोसर्जरी, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी जैसे तमाम विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री का चेकअप भी किया। सीटी-स्कैन जैसी जाँच भी की गई हैं। इसके बाद भी सब सुनिश्चित करते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।

पीएम मोदी ने लिया संज्ञान

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपने आधिकारिक X अकाउंट से एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा –

See Also

“मैं ममता दीदी के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ”

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.