Now Reading
Galaxy Unpacked इवेंट में Z Fold 5, Z Flip 5 और Watch 6 आदि हुए लॉन्च

Galaxy Unpacked इवेंट में Z Fold 5, Z Flip 5 और Watch 6 आदि हुए लॉन्च

galaxy-unpacked-event-2023-z-fold5-z-flip5

Galaxy Unpacked Event 2023: आज यानी 26 जुलाई को दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग (Samsung) ने अपने इस साल के दूसरे गैलेक्सी अनपैक्ड (Galaxy Unpacked) इवेंट का आगाज किया। जैसा माना जा रहा था, इस इवेंट में कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स– Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5, नए टैबलेट – Galaxy Tab S9 Series और स्मार्टवॉच – Galaxy Watch 6 से पर्दा उठाया।

वैसे सैमसंग की ओर से इन नए फोल्डेबल फोनों की प्री-बुकिंग कुछ हफ्ते पहले ही शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब इन फोनों को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। आइए जानते हैं आज आयोजित किए गए गैलेक्सी अनपैक्ड (Galaxy Unpacked) इवेंट में कौन-कौन से डिवाइस पेश किए गए?

1): Galaxy Z Fold 5

सैमसंग के इस अब तक के सबसे पतले फोल्डेबल फोन में 7.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले पैनल देखने को मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं फोन में एक 6.2 इंच का HD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले भी है।

Galaxy Z Fold5 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का एक अल्ट्रा वाइड कैमरा, 12MP का एक सेंसर और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह कैमरे 3X ऑप्टिकल और 30X डिजिटल जूम के साथ आते हैं। वहीं फोन की मुख्य स्क्रीन में 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और कवर स्क्रीन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

Galaxy Z Fold5 Galaxy Unpacked
Galaxy Z Fold5

फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रॉसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 45W USB Type C फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,400mAh की बैटरी मिलती है। फोन फास्ट वायरलेस 2.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।

यह फोन Android 13 पर आधारित कंपनी के OneUI 5.0 ओएस पर चलता है। इसे पानी और धूल आदि से सुरक्षा के लिहाज से IPX8 रेटिंग मिली हुई है। यह एक डुअल बैंड 5G  फोन है, जिसमें किनारे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इस फोन के तीन वैरिएँट्स – 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB पेश किए गए हैं, जिनकी कीमत $1,799 (~ ₹1.40 लाख) से शुरू होती है। वैसे अभी तक भारतीय बाजार के लिए इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

2): Galaxy Z Flip 5

Z Flip 5 में 6.7 इंच की Full HD+ Dynamic AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेस डिस्प्ले दिया गया है, यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। लेकिन इसमें सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर 3.4 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले ह, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

फोन में सामने की ओर 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है, जबकि रियर (पीछे) की ओर 12MP का एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का ही एक वाइड एंगल लेंस देखने को मिलता है।

Galaxy Z Flip 5
Galaxy Z Flip 5

फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रॉसेसर से लैस हैं, जिसके साथ बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट में 8GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है।

यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित OneUI 5.1.1 ओएस पर चलता है। इसमें 25W की फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करने वाली 3,700mAh की बैटरी है। Z Flip5 भी एक 5G फोन है और साथ ही इसे भी IPX8 रेटिंग मिली हुई है। इस फोन की कीमत $999 (लगभग ₹81,9950) से शुरू होती है।

3): Samsung Galaxy Watch 6 Series

सैमसंग ने Galaxy Watch6 और Galaxy Watch6 Classic नाम से दो स्मार्टवॉच पेश की हैं। इनमें ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम मॉनिटर जैसे तमाम हेल्थ टूल्स, Skeletal Muscle, Basal Metabolic Rate, Body Water और Body Fat पर्सेंट समेत तमाम फिटनेस डेटा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके लिए Samsung ने Whisk के साथ साझेदरी भी की है।

Samsung Galaxy Watch6 Series Galaxy Unpacked

See Also
whatsapp-will-exit-india-if-forced-to-break-encryption

बाजार में Galaxy Watch 6 में को 44mm और 40mm जैसे दो साइज विकल्पों में पेश किया गया है। वहीं Watch 6 Classic में 43mm और 47mm जैसे दो साइज़ में उपलब्ध होगी। ये सभी वॉच 30 से 40 घंटों तक का बैकअप दे सकती हैं। 

Galaxy Watch 6 की कीमत $299 (~ ₹24,500) और Galaxy Watch 6 Classic की कीमत $399 (~ ₹32,700) तय की गई है। अन्य तमाम डिवाइसों की तरह इनकी बिक्री भी 11 अगस्त से शुरू हो सकती है।

4): Galaxy Tab S9 Series (Galaxy Unpacked)

सैमसंग ने नए Galaxy Tab S9 सीरीज के तहत 3 टैब – Tab S9, Tab S9 Plus और Tab S9 Ultra लॉन्च किए हैं। ये तीनों ही Snapdragon 8 Gen 2 SOC प्रॉसेसर के साथ आते हैं।

इनमें अलग अलग साइज़ के AMOLED डिस्प्ले पैनल दिए गए हैं। साथ ही बेस मॉडल में रियर पर 13MP कैमरा और फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। वहीं Tab S9 Plus में रियर पैनल में 12+12MP के दो कैमरा दिए गए हैं। जबकि Ultra मॉडल में 13+8MP के दो रियर कैमरे और फ्रंट में 12+12MP के दो कैमरे देखने को मिलते हैं।

Galaxy Tab S9 Series Galaxy Unpacked

बैटरी की बात करें तो Tab S9 में 8,400mAh की बैटरी, Tab S9 Plus में 10,090mAh की बैटरी और Tab S9 Ultra में 11,200mAh की बैटरी दी जा रही है। इनकी क़ीमतें क्रमशः $799 (~ ₹65,553),  $999 (~ ₹81,962) और $1,199 (~ ₹98,371) तय की गई है। भारत में कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.