Now Reading
केरल वायनाड लैंडस्लाइड: अब तक 43 लोगों की मौत, 400 से ज़्यादा लापता

केरल वायनाड लैंडस्लाइड: अब तक 43 लोगों की मौत, 400 से ज़्यादा लापता

  • वायनाड भूस्खलन में 40 से अधिक लोगों की मौत
  • रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना की मदद ली जा सकती है
kerala-wayanad-landslide-update

Kerala Wayanad Landslide Update: भारी बारिश के बीच केरल के वायनाड में भीषण लैंड स्लाइड के चलते भारी जानमाल का नुक़सान हुआ है। लैंड स्लाइड की चपेट में आने से कई लोग मलबे में दब गए हैं, जिसके चलते अब तक कुल 43 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें, अभी भी हालात स्थिर नहीं हुए हैं और बचाव अभियान जारी है। ऐसे में मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़ा हो सकता है।

इतना ही नहीं बल्कि लैंड-स्लाइड के चलते लगभग 400 से अधिक लोगों के लापता होने की भी बात सामने आ रही है। आपको बता दें, मंगलवार की रात 1 बजे के बाद से वायनाड के मेप्पाडी, मुबदक्कई और चूरल मला पहाड़ियों में भीषण लैंड-स्लाइड देखनें को मिला।

Kerala Wayanad Landslide Update

बताया जा रहा है कि वायनाड में रात 1 बजे मुबदक्कई में सबसे पहले लैंडस्लाइड हुआ। फिर चूरल माला में सुबह 4 बजे के क़रीब भूस्खलन देखनें को मिला। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा नुकसान चूरलमला और मुंडक्कई गांव में हुआ है। गावों का एक बड़ा हिस्सा लैंड स्लाइड के मलबे में बह गया है।

See Also
jammu-kashmir-doda-army-crpf-vs-terrorist-encounter

इस दौरान कई लोग, आदि मलबे की चपेट में आ गए। इस बीच केरल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हादसे में बचाव कार्य में मदद हेतु एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर – 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं। बचाव अभियान के लिए फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन टीमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खबर है इसमें सेना की भी मदद ली जा सकती है।

इस लैंड स्लाइड से जुड़ी कई भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इनमें कई जगहों पर घर मलबे में दबे, कारें तेज बहाव में फँसी हुई देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि एक पुल के ढ़हने के बाद करीब 400 से अधिक परिवार फंसे हुए हैं।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात भी की है और वायनाड के हालात का जायजा लेते हुए, केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कुछ रिपोर्ट्स में मौत का आँकड़ा 60 से अधिक भी बताया जा रहा है। लेकिन अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि का इंतज़ार है।

वहीं लोकसभा में राहुल गांधी ने भी वायनाड में हुए इस लैंडस्लाइड का जिक्र करते हुए बताया कि आज सुबह वायनाड कई विनाशकारी लैंड स्लाइड की चपेट में आया और 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री से बात की गई और केंद्र सरकार से बचाव और चिकित्सा देखभाल के लिए हर संभव सहायता देने, मृत लोगों को मुआवजा तुरंत जारी करने का अनुरोध किया गया।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.