Now Reading
मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया शोक

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया शोक

  • मध्य प्रदेश में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत
  • पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति से भी लिया मामले का संज्ञान
madhya-pradesh-road-accident-14-people-died

Madhya Pradesh Road Accident, 14 People Died: मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राज्य के डिंडोरी में एक भयानक सड़क हादसे के चलते 14 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही लगभग 20 से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। यह पूरी घटना पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के चलते हुई।

ये हादसा मध्य प्रदेश के शहपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बड़झर घाट का बताया जा रहा है। यहाँ एक पिकअप पर कई लोग सवार होकर तय गंतव्य की ओर जा रहे थे। लेकिन अचानक पिकअप वाहन के पलटने की वजह से यह भयानक हादसा हुआ। इसमें 6 पुरुषों और 8 महिलाओं समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही अन्य सवार लोगों में से 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। खबर है कि यह सभी लोग पिकअप पर सवार होकर किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

प्रारंभिक रूप से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के पीछे की मुख्य वजह पिकअप वाहन के ब्रेक के फेल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कहा जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के बाद ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। यह भी खबर है कि हादसे के समय पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे।

Madhya Pradesh Road Accident

इस बीच घटना का संज्ञान लेते हुए, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।और साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया। मुख्‍यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। फिलहाल कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रही हैं।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस सड़क हादसे को लेकर अपनी संवेदनाएँ जाहिर की। पीएम मोदी ने लिखा,

“मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इतना ही नहीं बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस मामले में दुख व्यक्त करते हुए, कहा है,

See Also
ias-officer-attacked-while-checking-illegal-mining-in-haryana

“मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.