Now Reading
Budget 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से लेकर अन्य अहम अपडेट्स, देखें यहाँ!

Budget 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से लेकर अन्य अहम अपडेट्स, देखें यहाँ!

  • संसद के बजट सत्र का हुआ आगाज, 9 फरवरी तक चलेगा सत्र
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में उजागर किए गए कुछ अहम पहलू
budget-2024-session-live-updates

Budget 2024 Session Live Updates: भारत में आज (31 जनवरी) को संसद के बजट सत्र का आगाज हो गया। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई, जहाँ उन्होंने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इसके बाद 1 फरवरी 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।

यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट होगा। संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए संसद पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की परिसर के भीतर एंट्री भी सुर्खियों में रही। सामने आए वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एंट्री के वक्त पारंपरिक वेषभूषा से लैस एक व्यक्ति सेंगोल लेकर राष्ट्रपति के आगे चल रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए।

इसके बाद सेंगोल को सभापति की कुर्सी के सामने ही स्थापित कर दिया गया। फिलहाल सत्र के पहले दिन अपने भाषण में राष्ट्रपति में कई अहम पहलुओं पर प्रकाश डाला और सदन व देश के सामने कुछ आँकड़े भी पेश किए।

Budget 2024 Live: राष्ट्रपति ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पिछले एक दशक (10 सालों) में भारत में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान भारत दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में भी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

राष्ट्रपति के अनुसार, वर्तमान समय में दुनिया कठिन हालातों का सामना कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत तेजी से विकसित होने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था को अलग-अलग आयामों से देखनें पर भी यह विश्वास होता है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और सही फैसले ले रहा है।

इस बीच भारत के निर्यात के आँकड़े को $450 बिलियन से बढ़कर $775 बिलियन होने की भी बात कही गई। साथ ही पहले की तुलना में एफडीआई में भी दोगुनी बढ़त का जिक्र किया गया है। 9 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में ‘एक देश, एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट पेश की जा सकती है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

पिछले 10 सालों में देशभर में लोगों ने 21 करोड़ से अधिक वाहनों की खरीदे करी है। साल 2014-15 में 2000 इलेक्ट्रिक वाहनों के मुकाबले 2023-24 में दिसंबर माह तक 15 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई।

See Also
govt-launches-caa-mobile-app-to-make-citizenship-process-easy

देश में आईटीआर फाइल करने वाले लोगों की संख्या भी 3.15 करोड़ से बढ़कर 8.15 करोड़ हो चुकी है।

बजट सत्र पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

नए संसद भवन में बजट सत्र में शामिल होने पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सत्र की शुरुआत से पहले कुछ अहम बातें कहीं। उन्होंने अपनी सरकार द्वारा पेश नारीशक्ति वंदन अधिनियम आदि को गरिमापूर्ण करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मूर्मू का मार्गदर्शन और सीतारमण के द्वारा बजट पेश किया जाना भी एक तरह से नारी शक्ति का एक पर्व है।

इस बीच प्रधानमंत्री विपक्षी सांसदों पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। पीएम मोदी ने कुछ लोग ‘आदतन हुड़दंगी’ हो गए हैं, और वह लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान कर रहे हैं। बजट सत्र उन सांसदों के लिए पश्चाताप का एक मौक़ा है।

सांसदो का निलंबन होगा रद्द

दिलचस्प रूप से बजेट सत्र की शुरुआत के पहले ही यह खबर सामने आ गयी कि इस सत्र में विपक्ष के निलंबित चल रहे 14 सांसद भी भाग ले सकेंगे। याद दिला दें शीतकालीन सत्र के समय विपक्ष के सांसदों को बड़ी संख्या में निलंबित किया गया था, जिस पर काफी आलोचना भी हुई थी।

निलंबन रद्द होने की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार के अनुरोध पर इन सांसदों का निलंबन रद्द करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सहमति दे दी है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.