Now Reading
गणतंत्र दिवस: दिल्ली मेट्रो से लेकर ऑटो-बस तक के लिए एडवाइजरी, जानें यहाँ!

गणतंत्र दिवस: दिल्ली मेट्रो से लेकर ऑटो-बस तक के लिए एडवाइजरी, जानें यहाँ!

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में बदले रहेंगे ऑटो बस के रूट्स
  • मेट्रो के शेड्यूल में भी हुआ बदलाव, वैकल्पिक रास्ते जानना जरूरी
republic-day-parade-advisory-for-delhi-metro-bus-and-taxi

Republic Day Parade Delhi Advisory: हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाना है। और इस बार हाल में संसद के भीतर हुई घुसपैठ आदि को देखते हुए सुरक्षा के इंतज़ाम और पुख्ता किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो समेत रास्तों पर बसों के रूट, ऑटो आदि की आवाजाही से संबंधित एडवाइजरी भी जारी की गई हैं।

गणतंत्र दिवस परेड का शुभारंभ 26 जनवरी की सुबह 10:30 बजे के करीब विजय चौक से होना है। यह परेड कर्तव्य पथ के रास्ते आगे बढ़ते हुए आईटीओ और फिर लाल क़िले तक आयोजित की जा रही है। जाहिर तौर पर इस दौरान दिल्ली के तमाम अहम रास्तों पर वाहनों के लिहाज से कुछ प्रतिबंध होंगे। तो आइए जान लेते हैं कि कल दिल्ली की सड़कों पर निकलने से पहले किन-किन चीजों का ख़्याल रखना होगा;

Republic Day Parade Delhi Advisory

इन रास्तों पर होगा प्रतिबंध

जानकारी के मुताबिक, कर्तव्य पथ पर विजय चौक से लेकर सी-हेक्सागन तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो परेड खत्म होने तक जारी रहेगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि परेड के दौरान रास्तों में किसी भी तरह का व्यवधान ना दर्ज किया जाए।

कुछ प्रतिबंध आज (25 जनवरी) की रात 11 बजे से ही लागू हो जाएँगे। इसके तहत कर्तव्य पथ से जनपथ क्रॉसिंग, रफी मार्ग क्रॉसिंग और मान सिंह रोड क्रॉसिंग वाला रास्ता शामिल है।

ऑटो-टैक्सी भी प्रतिबंध के दायरे में

26 जनवरी के दिन सुबह 7 बजे के बाद से ही परेड हेतु निर्धारित रास्ते के आसपास ऑटो या टैक्सी आदि का आवागमन भी प्रतिबंधित होगा। इन प्रतिबंधित रास्तों में बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोका रोड, पटेल चौक, संसद मार्ग से टॉलस्टॉय मार्ग व कस्तूरबा गांधी मार्ग, फिरोज शाह रोड से मंदी हाउस आदि शामिल हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इस दिन पार्क स्ट्रीट, पहाड़गंज, कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान, मोरी गेट, कश्मीरी गेट, सराय काले खां, तीस हजारी कोर्ट व अन्य स्थानों की बस सेवा होगी।

बॉर्डर पर वाहनों की नो एंट्री

हमेशा की तरह इस बार भी बॉर्डर पर ख़ासी सुरक्षा रहेगी। 25 जनवरी की रात 9 बजे के बाद से ही समान ढोने वाले वाहनों या भारी वाहनों को किसी भी बॉर्डर से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह पाबंदी परेड के समाप्त होने तक जारी रहेगी।

See Also
bihar-caste-census-report-out

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रिंग रोड पर सराय काले खां और कश्मीरी गेट के बीच भारी गाड़ियों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

इस बार दिल्ली मेट्रो ने परेड को देखते हुए लोगों को आसानी से कर्तव्य पथ तक पहुँचने की सुविधा की पेशकश का मन बनाया है। जी हाँ! इस बार दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी के दिन सुबह 4 बजे से ही अपना संचालन शुरू कर देगी। सुबह 4 से 6 बजे के बीच मेट्रो की यह स्पेशल सुविधा सिर्फ 26 जनवरी के दिन के लिए ही है।

परेड स्थल तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर खास कूपन भी दिए जाएंगे। इनका इस्तेमाल कर यात्री कर्तव्य पथ तक पहुंच पाएंगे। डीएमआरसी के मुताबिक, सुबह छह बजे तक मेट्रो सेवा हर 30-30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.