Now Reading
Swiggy ने ऑनलाइन पेमेंट क्षेत्र में किया प्रवेश; लॉन्च किया Swiggy Money

Swiggy ने ऑनलाइन पेमेंट क्षेत्र में किया प्रवेश; लॉन्च किया Swiggy Money

swiggy Bazaar

भारत का डिजिटल पेमेंट क्षेत्र वर्तमान समय में अपने क्षेत्र की मूल कंपनियों से ज्यादा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों के इन सेवाओं में प्रवेश की वजह से काफी एक्टिव नज़र आने लगा है।

लेकिन अगर तेज़ी से बढ़ते UPI पेमेंट की बात करें तो कोई भी कंपनी इस दिशा में राजस्व संबंधी लाभ कमाते नज़र नहीं आ रही है। लेकिन इसके बावजूद अधिकांश उपभोक्ता इंटरनेट कंपनियों ने UPI और वॉलेट पेमेंट के लिए किसी थर्ड पार्टी पर अपनी निर्भरता हटाते हुए अपने स्वयं के भुगतान इंटरफेस पेश किये हैं।

और अब ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी सेवा प्रदाता Swiggy भी इसी कतार में खड़ा नज़र आने लगा है। जी हाँ!  दरसल कंपनी ने Swiggy Money नामक अपना स्वयं का वॉलेट लॉन्च किया है।

लेकिन यह भी साफ़ कर दें कि फ़िलहाल कंपनी ने इस वॉलेट के कार्यों को सीमित ही रखा है। दरसल फ़िलहाल यह वॉलेट केवल कैंसल होने वाले ऑर्डर के एवज में मिलने वाली राशि के क्रेडिट होने की सुविधा के साथ ही मौजूद है।

हालाँकि यह जरुर है कि कंपनी निकट भविष्य में इसको एक व्यापक डिजिटल वॉलेट का रूप देने का काम करेगी।

बता दें यह नया स्विगी वॉलेट ICICI बैंक द्वारा संचालित है और पूरी तरह से RBI के Prepaid Payment Instrument (PPI) का पालन करता है। इसका साफ़ सा मलतब है कि उपयोगकर्ताओं को इस सेवा का उपयोग करने के लिए सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण संबंधी जानकारियां दर्ज करके न्यूनतम KYC प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

इसके साथ ही पैसों को लोड करने के लिए Swiggy Money में UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के विकल्प भी जल्द ही शामिल किये जायेंगें। न्यूनतम केवाईसी के साथ उपयोगकर्ता 10,000 रुपये तक का लेन-देन कर सकतें हैं, लेकिन एक पूर्ण केवाईसी करवाने के बाद उपयोगकर्ता को किसी भी समय 1,00,000 रुपये तक लोड करने की अनुमति मिल जाती है।

वहीँ भले वर्तमान में Swiggy Money सिर्फ़ फ़ूड ऑर्डर करने में इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन कंपनी जल्द ही Swiggy Pop, Swiggy Stores और Swiggy Go के लिए भी इसके इस्तेमाल का विकल्प प्रदान करेगी।

See Also
jiocinema-to-livestream-bgmi-partners-with-krafton-india

अटकलें यह भी हैं कि वॉलेट के साथ ही साथ Swiggy जल्द ही UPI-आधारित पेमेंट क्षेत्र में भी प्रवेश कर सकता है, जिसमें यह पीयर-टू-पीयर फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।

देखा जाए तो हर महीनें लगभग 50 मिलियन ऑर्डर प्राप्त करने वाला Swiggy अपने इन-हाउस वॉलेट के चलते ग्राहकों को और भी सुविधाजनक सेवा देते हुए व्यापार को स्केल कर पायेगा।

वहीँ आपको यह भी बता दें कि इस साल Supr, Swiggy Stores, Swiggy Daily और Swiggy Go लॉन्च करने के बाद कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला यह पांचवा प्रोडक्ट है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.