Now Reading
यूपी में 40,000 पुलिसकर्मियों की जल्द होगी भर्ती, DGP का बयान

यूपी में 40,000 पुलिसकर्मियों की जल्द होगी भर्ती, DGP का बयान

  • उत्तर प्रदेश में जल्द ही 40,000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती शुरू होंगी
  • CM कर चुके हैं पुलिस विभाग में एक लाख भर्तियों का ऐलान
up-police-40000-recruitment

UP Police 40,000 Recruitment: उत्त रप्रदेश में इस बार पुलिस कॉन्स्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों के पदों मे भर्ती को लेकर आवेदन करने में जो लोग वंचित रह चुके थे, उनके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग एक बार बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की भर्ती निकाल सकता हैं।

जी हां! उत्तर प्रदेश में जल्द ही 40,000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती शुरू होंगी, जिसकी जानकारी स्वयं उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने एक बयान में दी है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जल्द ही पुलिस की और भर्ती होंगी। उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार की पुलिस भर्ती जल्द होगी।

UP Police Recruitment:

उत्तर प्रदेश पुलिस में डीजीपी प्रशांत किशोर ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक में जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ़ अपने बयान में कहा कि, इस परीक्षा में जिन्होंने कुछ गलत किया वो जेल भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ी बात है कि बड़ी संख्या में महिलाएं आई हैं, बहुत अच्छा बैच आएगा।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

कांस्टेबल भर्ती पुनः परीक्षाओं का आज आखिरी दिन

फरवरी 2024 में आयोजित परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था, उक्त परीक्षाओं को कड़े इंतजामों के बीच समूचे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आयोजित किया जा रहा है। आज (31 अगस्त 2024) यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी (पांचवे दिन) दिन का एग्जाम आयोजित हो रहा है।
परीक्षा की पहली पाली का एग्जाम संपन्न हो चुका है। दूसरी पाली का एग्जाम 3 बजे शुरू हुआ है, पांच दिन तक चलने वाली उक्त परीक्षा में 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने का अनुमान हैं।

साल के अंत तक आ सकते नतीजे

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद इसके नतीजे भी जल्द घोषित किए जाने की तैयारी की गई है ताकि छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो सके। हालांकि रिज़ल्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई लेकिन माना जा रहा है कि नतीजे इस साल के आखिर में दिसंबर महीने में घोषित किए जा सकते हैं
गौरतलब हो, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान अगले दो वर्षो में यूपी पुलिस डिपार्टमेंट में एक लाख भर्तियों का ऐलान कर चुके हैं, इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि इस भर्ती में 20 परसेंट पद महिलाओं के लिए होंगे।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.