Now Reading
नए सांसदों में से 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, 504 करोड़पति: ADR रिपोर्ट

नए सांसदों में से 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, 504 करोड़पति: ADR रिपोर्ट

  • 2024 में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों महिला सांसदों की संख्या में कमी.
  • लोकसभा चुनाव 2024 में जीत कर आए 543 सांसदो में से 504 नए सांसद करोड़पति.
women-reservation-bill-aka-nari-shakti-vandan-adhiniyam

Criminal cases against 251 of the new MPs: लोकसभा चुनाव 2024 का फैसला सुनाया जा चुका है, इस बार किसी भी पार्टी को जनता ने स्पष्ट जनादेश न देकर राजनीतिक पार्टियों को संकट में डाला है। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया है।

लेकिन यह एनडीए गठबंधन की सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करती है या फिर एनडीए गठबंधन की पार्टियों में वैचारिक मतभेद पैदा होते है यह तो आने वाला वक्त तय करेगा पंरतु फिलहाल भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और पार्टी के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहे है।

इन सब बातों के बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 2024 में चुनाव जीतने वाले सभी 543 विजेता उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है।

एडीआर ने लोकसभा चुनावों में जीत कर आए प्रत्याशियों को उनके हलफनामे में दी गई जानकारी जैसे अपराधिक मामलों, उनकी संपति, शिक्षा जैसे विषयों को लेकर विश्लेषण किया है। विश्लेषण में निकलकर आई जानकारी के अनुसार, 2024 लोकसभा चुनावों में जीत कर आए 543 सांसदों में से 251 पर आपराधिक मामले दर्ज हुए है।

251 सांसदो के खिलाफ़ आपराधिक मामले

एडीआर के विश्लेषण के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में जीते 543 प्रत्याशियों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं, साथ ही इन विजेता उम्मीदवारों में से 170 सांसदो पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नफरती भाषण से जुड़े आरोप शामिल हैं।

चार जीते हुए उम्मीदवार ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से जबकि 27 विजेता उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी-307) से जुड़े मामले घोषित किए हैं। इन जीते हुए उम्मीदवारों में से 27 विजयी सांसदो ने अपने हलफनामे में अपने ऊपर दोषसिद्ध मामले घोषित किया है।

2024 में संसद भवन में 504 करोड़पति सांसद

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत कर आए 543 सांसदो में से 504 नए सांसद करोड़पति है, जिसकी कुल प्रतिशत संख्या 93% है। इसमें सबसे अधिक करोड़पति सांसदो की संख्या भाजपा पार्टी से है। उसके बाद दूसरे नंबर में कांग्रेस पार्टी का (Criminal cases against 251 of the new MPs) नंबर आता है। कांग्रेस पार्टी के 92 सांसद करोड़पति है।

See Also
4 people of a family died due to saving the ca

इस चुनाव में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले विजेता उम्मीदवार डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से टीडीपी प्रत्याशी पेम्मासानी ने कुल 5705 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से चुनाव जीतने वाले रेड्डी ने अपने हलफनामे में 4568 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी विजेता प्रत्याशी भाजपा के नवीन जिंदल हैं। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जिंदल ने कुल 1241 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

2024 लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी घटी

2024 में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों महिला सांसदों की संख्या में 2019 लोकसभा चुनावों की अपेक्षा महिला सदस्य की कमी देखी गई। जहां 2019 लोकसभा चुनावों में 77 महिला सांसदो ने जीत कर संसद भवन में कदम रखा था वही इस बार के आम चुनावों में यह संख्या 74 रही। 543 जीते हुए सांसदों में सिर्फ़ 74 महिला प्रत्याशी ही जीती यह कुल संख्या का 14% है। हालांकि 2014 और 2009 के लोकसभा चुनावों की महिला सांसदो की संख्या की अपेक्षा वर्तमान में महिला सांसदो की संख्या अधिक है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.