Now Reading
दिल्ली ‘विंटर एक्शन प्लान’ जारी, 15 टीमें, 110 टेंट समेत तमाम सुविधाएँ, जानें यहाँ!

दिल्ली ‘विंटर एक्शन प्लान’ जारी, 15 टीमें, 110 टेंट समेत तमाम सुविधाएँ, जानें यहाँ!

  • बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए 110 से अधिक तंबू निर्माण किया गया है.
  • राष्ट्रीय राजधानी में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है.
Delhi Govt brings winter action plan for homeless people

Delhi Govt brings winter action plan for homeless people: देश सहित राजधानी दिल्ली को ठंड अपने आगोश मे लेना शुरू कर चुकी है, देश की राजधानी में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है, पारा गिरने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जिनके पास घर नहीं हैं, उनके लिए ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में उनके रहने की व्यवस्था की जा रही हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

आपको बता दें, राज्य सरकार दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान की तैयारी में लगी हुई है, रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए काम करने के निर्देश दिए है, जिसके बाद से ही अधिकारियों ने दिल्ली विंटर एक्शन प्लान (Delhi Govt winter action plan) के तहत राजधानी में बसे बेघर लोगों को सरकार द्वारा संचालित अस्थाई टेंट्रो में पहुंचाया जा रहा है। ठंड से बचाने के लिए दिल्ली के अंदर बेघर लोगों के लिए 110 से अधिक अस्थाई टेंट का निर्माण किया गया है।

Delhi Govt winter action plan :ठंड से बचाने के लिए 110 से अधिक तंबू निर्माण

दिल्ली राज्य सरकार के अधिकारी के अनुसार बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए 110 से अधिक तंबू निर्माण किया गया है, इन तंबुओं के अंदर बेघर लोगों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, 15 से अधिक सुरक्षाकर्मी इस बात का ध्यान रखें हुए है, कि किसी भी बेघर नागरिक को ठंड में परेशानी का सामना न करना पड़े। सर्वे के आधार में तम्बू लगाए जाते है, जहां भी आवश्कता महसूस होती हैं।

टीम के सदस्य निरंतर जांच करते है, साथ ही डॉक्टरों की टीम कैंप में जाकर लोगों की जॉच करते है किसी भी प्रकार की तकलीफ़ होने में उपचार प्रदान किया जाता है। बेघर लोगों के लिए खाना और अन्य जरूरी बातों का ध्यान रखा जाता है।

See Also

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए दिल्ली राज्य सरकार ने शीत कालीन कार्य योजना का प्लान बनाया है, जिसमें बेघर लोगों को शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के द्वारा निर्मित अस्थाई टेंट में स्थांतरित करने, बेघर लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए एक आधिकारिक बैठक बुलाई गई थी। जिसमे दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली निगम के साथ पुलिस के नोडल अधिकारी शामिल हुए थे।

Delhi Govt winter action plan : दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली में 17000 बेघर नागरिक

दरअसल 16 जून को 2023 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार के अनुसार 17000 बेघर लोगों की जानकारी साझा की गई थी, जबकि रिपोर्ट में एक्सपर्ट के हवाले से 1 लाख से अधिक बेघर लोगों की होने की जानकारी प्रदान की गई है, इन्ही बेघर लोगों के लिए सरकार तमाम तरह की सुविधाओं के दावे पेश करती रहती हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.