श्रीलंका के बाद अब थाइलैंड जाने के लिए भी भारतीयों को नहीं लेना पड़ेगा ‘वीजा’

  • थाईलैंड 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए भारत और ताइवान के पर्यटकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देगा।
  • यह योजना 1.4 मिलियन अतिरिक्त पर्यटकों को आकर्षित करेगी।
Visa free travel for indian citizen in Thailand

Visa free travel for indian citizen in Thailand: श्रीलंका सरकार के बाद अब थाइलैंड सरकार ने भी भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश में फ्री वीजा एंट्री देने की घोषणा कर दी। थाइलैंड सरकार की घोषणा के बाद उन पर्यटकों के लिए खुशी की खबर है, जो काफ़ी समय से थाइलैंड घूमने की तैयारी कर रहे थे मगर वीजा फीस और वीजा प्रकिया में लगने वाला समय परेशानी खड़ी करती थी। थाइलैंड सरकार ने अपने देश में विदेशी पर्यटकों से राजस्व और क्षेत्र में पर्यटन स्थलों को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तौर में भारत सहित ताइवान को फ्री वीजा मंजूरी देने की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाइलैंड सरकार में पर्यटन विभाग के प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने कहा,

”भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक- विदेशी पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि थाईलैंड 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए भारत और ताइवान के पर्यटकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देगा।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

थाइलैंड में कोरोना की वजह से घटे थे पर्यटक

कोरोना महामारी की वजह से पर्यटन सेक्टर में काफी गिरावट देखने को मिली थी। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध देश अपनी पर्यटन पॉलिसी में बदलाव करके यात्रियों को लुभाने का कार्य कर रहे है। 2019 कोरोना महामारी से पहले अकेले थाइलैंड में रिकॉर्ड 39 मिलियन पर्यटक पहुंचे थे, जो बाद में घटकर 11 मिलियन ही रह गए।

रिपोर्ट के अनुसार 2023 में थाइलैंड पहुंचे यात्रियों की संख्या 22 मिलियन के पार पहुंच गई फिर भी यह संख्या कोविड के पहले दर्ज संख्या के रिकॉर्ड से कम है। अब थाइलैंड सरकार के इस फैसले के बाद सरकार का अनुमान है, यह योजना 1.4 मिलियन अतिरिक्त पर्यटकों को आकर्षित करेगी, जिससे अतिरिक्त 55 बिलियन भाट या 1.5 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा।

थाइलैंड में यात्रियों के लिए क्या वीजा फीस थी

पहले सरकार थाइलैंड में यात्रियों को टूरिस्ट वीजा के तौर में थाई सरकार 2 दिन के वीजा के लिए 2000 भाट (लगभग 57 डॉलर) का भुगतान लेती थी। अब सरकार की इस फ्री वीजा स्कीम के तहत विदेशी पर्यटकों से राजस्व जुटाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।थाइलैंड में पर्यटन देश की जीडीपी में (सकल घरेलू उत्पाद) 12 % और पर्यटन से उत्पन्न नोकरियों में 5 % योगदान देता है।

See Also
gaza-strip-cut-into-two-israel-army-claims

पर्यटन का थाइलैंड अर्थव्यस्था में योगदान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-अक्टूबर 29 तक, थाईलैंड में 22 मिलियन पर्यटक आए, जिन्होंने 927.5 बिलियन भाट या $25.67 बिलियन का राजस्व अर्जित किया था। थाइलैंड सरकार ने सितंबर में चीन और अब भारत और ताइवान जैसे देशों के यात्रियों के लिए फ्री वीजा सुविधा प्रदान की है। थाइलैंड सरकार ने आने वाले समय में 28 मिलियन विदेशी पर्यटकों का लक्ष्य तय किया है।

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-सितंबर 2023 तक लगभग 1.2 मिलियन भारतीयों ने थाईलैंड का दौरा किया, जो मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद चौथी सबसे अधिक संख्या है।

बता दे, भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा छूट की घोषणा करने वाला थाईलैंड दूसरा देश है। श्रीलंका ने हाल ही में 31 मार्च, 2024 तक द्वीप राष्ट्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में भारत और चीन सहित सात देशों के आगंतुकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.