Now Reading
Nokia ने Flipkart के साथ साझेदारी के तहत भारत में पेश किया अपना लैपटॉप, Nokia PureBook X14

Nokia ने Flipkart के साथ साझेदारी के तहत भारत में पेश किया अपना लैपटॉप, Nokia PureBook X14

कई दशकों से पुरानी और काफ़ी लोकप्रिय कंपनी Nokia ने अब सोमवार को भारतीय बाजार में Walmart के समर्थन वाली Flipkart के साथ मिलकर अपना पहला लैपटॉप लॉंच कर दिया है।

Nokia PureBook X14 नामक इस लैपटॉप की क़ीमत भारत में ₹59,990 तय की गई है। यह 14-इंच का फुल-HD डिस्प्ले वाला लैपटॉप Intel 10th Gen के Quad Core i5 प्रोसेसर और 4.2GHz Turbo Speed के साथ संचालित होता है।

इस लैपटॉप में आपको Windows 10 Home मिलता है, जो 512GB NVMe SSD और 8 GB DD4 RAM को भी स्पोर्ट करता है। आपको बता दें आज से दशकों पहले Nokia ने Booklet 3G लॉन्च की थी, जो कंपनी की पहली और आखिरी NetBook थी।

इस बीच आपको बता दें PureBook X14 में आपको 86% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल्स, मैट ब्लैक फिनिश, Dollby Atmos स्पीकर्स, Windows Hello के साथ फेस अनलॉक, Intel UHD 620 ग्राफिक्स आदि मिलता है।

इतना ही नहीं बल्कि इसमें  Bluetooth 5.1, दो USB 3.1 पोर्ट, एक USB 2.0 पोर्ट और एक USB Type C पोर्ट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें अलग से HDMI पोर्ट भी शामिल किया गया है।

आपको बता दें Nokia के इस लैपटॉप का भार क़रीब 1.1 किलोग्राम है और यह एक बार की चार्जिंग में आपको 8 घंटे का बैकअप दे सकता है।

दिलचस्प ये है कि Flipkart ने भी हाल के कुछ सालों में अपने निजी लेबल और ब्रांड इकोसिस्टम को बड़ा किया है, साथ ही नए लैपटॉप के लिए डिजाइन और विनिर्माण संबंधी साझेदारियाँ भी की हैं। इसके पहले इसने Motorola के साथ ही लाइसेंसिंग समझौता किया है।

लेकिन आपको बता दें यह नए लैपटॉप आपको भारत में विशेष रूप से Flipkart पर ही मिल सकेंगें।

See Also
upi-now-in-france-list-of-countries-accepting-upi

इस बीच Nokia में Brand Partnerships के उपाध्यक्ष, विपुल मेहरोत्रा ​​ने कहा

“Nokia का एक ब्रांड के रूप में नई प्रोडक्ट को Flipkart के साथ मिलकर लॉंच करना बेहद शानदार कहा जा सकता है। हम भारत में ग्राहकों को Nokia के लैपटॉप की पेशकश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि Nokia ब्रांड जो एक नई शैली, प्रदर्शन और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है, वह इस प्रोडक्ट के ज़रिए भी ग्राहकों के बीच वही छवि बना पाएगा।”

आपको बता दें स्मार्टफ़ोन बाज़ार की तरह ही अब भारत का लैपटॉप बाज़ार भी कई नए खिलाड़ियों को आकर्षित कर रहा है। दरसल इसके पहले Xiaomi ने भी भारत के बाज़ार में अपने लैपटॉप पेश किया है।

वहीं मार्केटिंग रिसर्च फर्म IDC के अनुसार, सितंबर में समाप्त होने वाली तिमाही में भारत में लगभग 3.4 मिलियन PC बिके, जो 9.2% की सालाना वृद्धि दिखाते हैं। इसमें HP, Lenovo और Dell ने ही अकेले 70% से अधिक  बाज़ार हिस्सेदारी दर्ज की थी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.