Now Reading
Samsung लॉन्च कर सकता है Galaxy Note 10 Lite; 32-MP के सेल्फी कैमरे से होगा लैस

Samsung लॉन्च कर सकता है Galaxy Note 10 Lite; 32-MP के सेल्फी कैमरे से होगा लैस

जैसा की हम सब जानते हैं कि Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ को अभी कुछ ही महीनें पहले लॉन्च किया गया था। लेकिन लगता है Samsung यहीं नहीं रुकने वाला है।

जी हाँ! दरसल हाल ही में सामने आए एक लीक से पता चला है कि कंपनी Samsung Galaxy Note 10 Lite को लेकर काम कर रही है और जल्द ही इसको बाज़ार में भी पेश कर सकती है।

हालाँकि यह तो नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह वैरिएंट मूल तौर पर Samsung के Galaxy Note 10 का एक डाउन वर्जन होगा।

और इसके साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस में भी कुछ गिरावट दर्ज की जाए तो उसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। हालाँकि इसकी भी कुछ अलग खूबियाँ होंगी और वह होंगी इसका संभावित सेल्फी कैमरा और इसकी कीमत, जो स्वाभविक तौर पर इसके मौजूदा वैरिएंट की तुलना में कहीं सस्ती हो सकती है।

इस बीच Samsung Galaxy Note 10 Lite से जुडें कुछ संभावित स्पेसिफिकेशंस भी सामने आएं हैं। दरसल सामने आई लीक में इशान अग्रवाल और DroidShout का दावा है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite हमें Exynos 9810 CC प्रोसेसर से लैस नज़र आ सकता है।

आपको बता दें Exynos 9810 वही प्रोसेसर है, जिसको Samsung के लोकप्रिय Galaxy Note 9 और Galaxy S9 में इस्तेमाल किया गया है।

वहीँ लीक से इस आगामी Galaxy Note 10 Lite को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि यह फ़ोन 32-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। साथ ही इसके रियर कैमरा सेटअप में कम से कम 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर भी शामिल किया जाएगा। हालाँकि रियर कैमरा को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

See Also
google-to-delete-incognito-mode-search-data

दरसल अपने फ्रंट कैमरे की वजह से ही यह आगामी Galaxy Note 10 Lite काफी सुर्खियाँ बटोर रहा है। और ऐसा इसलिए क्यूंकि इसके पहले वैरिएंट यानि Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ में सिर्फ़ 10-मेगापिक्सेल का ही सेल्फी कैमरा प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही एक अन्य लीक के अनुसार यह फ़ोन Android 10 पर संचालित होने के साथ ही साथ 6GB की RAM से लैस नज़र आएगा।

इस बीच उम्मीद यह की जा रही है कि Samsung अपने इस Galaxy Note 10 Lite नामक फोन को अगले महीनें Galaxy A91 के लॉन्च के आस-पास ही बाज़ार में पेश कर सकता है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.