Now Reading
मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के सामने भीषण नाव हादसा, 13 लोगों की मौत

मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के सामने भीषण नाव हादसा, 13 लोगों की मौत

  • मुंबई बोट हादसे में 13 की मौत.
  • मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान.

Mumbai horrific boat accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने नौसेना का जहाज यात्री नौका से टकरा गया, इस दुर्घटना के चलते 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा भारतीय नौसेना के एक जहाज मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान इंजन में खराबी के कारण नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ है।

पांच लाख रुपये की (Mumbai  boat accident) आर्थिक सहायता देने का ऐलान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायत का ऐलान किया है। बता दे, हादसे के बाद कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। नाव पलटने के बाद पानी में गिरे लोगों को निकालने के लिए 4 नौसैनिक हेलीकॉप्टर, 11 नौसैनिक शिल्प, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस शिल्प को काम पर लगाया गया। नाव पर 109 लोग सवार थे। नौसेना और पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बोट पर सवार लोगों को बचाया। बताया जा रहा है कि इस पर्यटक नाव में कुल 110 लोग सवार थे। मृतकों में 10 नागरिकों के साथ 3 नौसेना के जवान शामिल हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also
Ban on wearing jeans and T-shirt in government office

 एक यात्री ने वोट के ड्राइवर के खिलाफ़ शिकायत की

हादसे में बाल-बाल बचे मुंबई के नाथाराम चौधरी की शिकायत पर कोलाबा पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इंडियन नेवी के एक बयान के मुताबिक हादसा तब हुआ जब समुद्र में इंजन ट्रायल के दौरान स्पीडबोट में खराबी आ गई थी। इस घटना की जांच पुलिस और भारतीय नौसेना की ओर से संयुक्त रूप से की जाएगी।

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.