Now Reading
अब 24 घंटे और 365 दिन खुलेंगी दुकानें, महिलाओं के लिए भी खास नियम, इस राज्य में फैसला?

अब 24 घंटे और 365 दिन खुलेंगी दुकानें, महिलाओं के लिए भी खास नियम, इस राज्य में फैसला?

  • चंडीगढ़ प्रशासन का 24 घंटे मार्केट खुले रखने का फैसला.
  • महिला श्रमिकों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के लिए प्रशासन करेगा काम.
msmes-registration-portal-udyam-crosses-1-5-crore-mark

Markets will open 24 hours in Chandigarh: मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में 24 घंटे बाजारों को खोले जाने वाली खबरों के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने क्षेत्र के बाजारों को 24 घंटे खोले रखने की अनुमति प्रदान कर दी है। चंडीगढ़ प्रशासन का यह फैसला क्षेत्र के छोटे बड़े दुकानदारों सहित बिजनेस करने वाले सभी क्षेत्रीय लोगों के लिए अच्छी खबर है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने श्रम विभाग में पंजीकृत सभी छोटी बड़ी दुकानों को 24 घंटे खोले रखने की अनुमति प्रदान कर दी है, प्रशासन का यह फैसला राजस्व और व्यापार की दृष्टि से फायदेमंद साबित होगा।

महिलाओं की अनुमति आवश्यक

बाजारों में 24 घंटे दुकानों को खोले जाने से श्रमिकों के ऊपर अतिरिक्त काम का भार न बढ़े इसलिए प्रशासन ने सभी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने की बात कही है, इसके अलावा लगातार पांच घंटे काम करने के बाद कम से कम 30 मिनट के ब्रेक कर्मचारियों को देना अनिवार्य होगा। वही आदेश के अनुसार किसी भी कर्मचारी को एक दिन में नौ घंटे या एक सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करने की आवश्यकता नहीं होगी।

वही महिला श्रमिकों के लिए रात में आठ बजे के बाद काम करने की अनुमति नही होगी, यदि कोई महिला श्रमिक देर रात अपनी मर्जी से काम करने के इच्छुक हैं तो इस संबंध में उनकी लिखित सहमति ली जाएगी। देर रात काम के घंटों के दौरान महिला कर्मचारियों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी

शराब दुकानों को अनुमति नहीं

24 घंटे बाजार और दुकानों को खोले जानें वाले फैसले में शराब दुकानों,बार और पब को छूट नहीं दी गई है, यह दुकानें पूर्व में तय समय के अनुसार संचालित की जायेगी। इन जगहों में आबकारी विभाग के कानूनों का पालन होगा।

See Also
cisf-officer-kulwinder-kaur-arrested-for-slapping-kangana-ranaut

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

केंद्र शासित प्रदेश में हुए इस बदलाव को लेकर चंडीगढ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने बयान में कहा, प्रशासन सभी दुकानदारों और व्यापारियों के कल्याण और व्यापार करने में आसानी की जरूरतों के प्रति सचेत है। पूरे साल विस्तारित घंटों का लाभ पंजीकृत दुकानों को दिया गया है। महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अलग लॉकर, सुरक्षा और विश्राम कक्ष (Markets will open 24 hours in Chandigarh)  उपलब्ध कराया जाएगा।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.