Now Reading
भारत में 4,000 स्टोर्स खोलेगा Domino’s? आगामी सालों के लिए बनाया ये प्लान?

भारत में 4,000 स्टोर्स खोलेगा Domino’s? आगामी सालों के लिए बनाया ये प्लान?

  • Domino's इंडिया में अपने स्टोरों की संख्या करेगा दोगुनी.
  • Domino's के लिए अमेरिका के बाद भारत दुसरा सबसे बड़ा मार्किट.
dominos-india-may-left-zomato-and-swiggy

Domino’s will open 4000 stores in India: अमेरिका के बाद पिज्जा रेस्टोरेंट चेन कंपनी Domino’s के लिए भारत सबसे अधिक उपभोक्ता वाला मार्किट है। इसी क्रम को मजबूत करते हुए फ़ूड चेन कंपनी भारत में और अधिक आउटलेट खोलने में विचार कर रही।है।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कंपनी भारत में अगले 5 से 6 वर्षो तक अपने स्टोरों की संख्या दोगुनी करने का काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक भारत में पिज्जा फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन के करीब 2000 स्टोर उपलब्ध है, यह संख्या अमेरिका के बाद किसी भी देश में सबसे अधिक आउटलेट संख्या में से एक है।

अब कंपनी इसी संख्या को बढ़ाते हुए अगले कुछ 5 से 6 सालों में भारत में 4000 स्टोर खोलते हुए अपनी स्टोरों की संख्या दोगुनी करेंगी। आपकों बता दे ,भारत में पिज्जा रेस्टोरेंट चेन Domino’s ने 1995 में अपने अभियान की शुरुआत की थी।

भारत में Domino’s का संचालन JFL के पास

भारत में Domino’s Pizza स्टोर के संचालन का पूरा कार्यभार जुबिलेंट फूड वर्क्स (JBL) के पास है, JBL कंपनी के पास Domino’s कंपनी की मास्टर फ्रेंचाइजी है। आपकों बता दे, JBl फर्म का मालिकाना हक भरतिया फैमली के पास है और इस फर्म के पास भारत सहित बांग्लादेश, तुर्की, श्रीलंका, अजरबैजान, जॉर्जिया जैसे देशों के मार्किट के भी  (Domino’s will open 4000 stores in India) लायसेंस है।

Domino’s के लिए भारत दुसरा सबसे बड़ा मार्किट

अमेरिकी कंपनी Domino’s के लिए भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता मार्किट है। इसके साथ ही कंपनी के रेवेन्यू मे भी भारत का स्थान टॉप 5 देशों की सूची में नाम आता है। Domino’s का अनुमान है, भारत आगे भी कंपनी की ग्रोथ के लिए बेहतर मार्किट बना रहेगा। भारत में मिडिल क्लास लोगों की बढ़ती तादाद और भारत की अर्थव्यवस्था में बढ़त कंपनी की ग्रोथ के लिए काम आएंगी। कंपनी को उम्मीद है कि,भारत इसी प्रकार कंपनी की टॉप मार्किट की लिस्ट में बना रहेगा।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also
UP Govt Hotel Rating star classification hotels and resorts approved

गौरतलब हो, भारत में Domino’s Pizza स्टोर काफ़ी अधिक पॉपुलर है, जहां कंपनी के सैकड़ों प्रकार के प्रोडेक्ट को भारतीय काफ़ी अधिक पसंद करते है, इसके चलते कम्पनी भी उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के ऑफ़र पेश करती रहती है।

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.