Now Reading
Ola ने Microsoft से तोड़ा नाता, भाविश अग्रवाल का Linkedin पोस्ट ब्लॉक होना वजह?

Ola ने Microsoft से तोड़ा नाता, भाविश अग्रवाल का Linkedin पोस्ट ब्लॉक होना वजह?

  • Linkedin ने Ola के संस्थापक का पोस्ट किया ब्लॉक
  • Ola ने जवाब में Microsoft Azure से खत्म किया करार
ola-cut-ties-with-microsoft-after-linkedin-blocked-bhavish-aggarwal-post

Ola Cut Ties With Microsoft?: दिग्गज कैब सेवा प्रदाता, ईवी निर्माता और भारत में Uber की सबसे बड़ी प्रतस्पर्धी कंपनी माने जाने वाली Ola ने एक बड़ा निर्णय किया है। Ola टेक दिग्गज Microsoft के Azure Cloud सेवाओं के इस्तेमाल को बंद करने जा रहा है। कंपनी ने इस संदर्भ में Microsoft के साथ साझेदारी खत्म करने की घोषणा कर दी है। लेकिन ईय फैसले के पीछे कुछ दिलचस्प कारण बताए जा रहे हैं।

असल में हुआ ये कि कुछ हिडिं पहले Microsoft के मालिकाना हक वाले प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म LinkedIn ने Ola के संस्थापक भाविश अग्रवाल का एक पोस्ट ब्लिक कर दिया था। और अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसी के जवाब में कंपनी ये यह कदम उठाया है।

Ola Cut Ties With Microsoft: कहाँ बिगड़ी बात?

असल में देखा जाए तो इस पूरे विवाद का कारण Pronouns बना। जी हाँ! हुआ ये कि 6 मई को Ola के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने LinkedIn पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में भाविश ने They आदि के इस्तेमाल को लेकर कुछ टिप्पणियाँ की, जिसके बाद LinkedIn ने उनके पोस्ट को प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया। इसके पीछे कथित रूप से LinkedIn की ओर से कम्यूनिटी गाइडलाइन्स का पालन न करने को वजह बताया गया।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

और अब इसके कुछ ही दिन बाद भाविश ने अब Microsoft Azure सर्विस का इस्तेमाल बंद करने और इन सेवाओं को इन-हाउस तैयार करने का ऐलान कर दिया है। ओला ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ भाविश ने बताया कि कंपनी अपने मौजूदा क्लाउड सेवा प्रदाता, Microsoft Azure के साथ करार खत्म कर रही है और अब इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की अपनी एआई फर्म Krutrim को सौंपी जाएगी।

इसका जिक्र उन्होंने अपने एक LinkedIn पोस्ट में भी किया है। उन्होंने लिखा,

“क्योंकि LinkedIn का मालिकाना हक Microsoft के पास है और Ola फिलहाल Azure का एक बड़ा ग्राहक है, इसलिए हमने अपना पूरा वर्कलोड Azure से हटाकर अपने Krutrim पर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। यह एक हफ्ते के भीतर हो जाएगा। यह एक चुनौतीपूर्ण काम है, जैसा कि सभी डेवलपर्स जानते हैं, लेकिन मेरी टीम इसे लेकर बेहद उत्साहित है।”

See Also
rs-8500-per-month-for-women-rumour-spreads-account-opening-rush

यह इसलिए भी और दिलचस्प हो जाता है क्योंकि Ola को Microsoft Azure के कूच बड़े ग्राहकों में गिना जाता रहा है। मीडिया रपोर्ट्स के अनुसार, Ola के साथ करार खत्म होने पर Azure को राजस्व के लिहाज से लगभग ₹100 करोड़ का झटका लग सकता है।

Ola क़रीब साल 2017 से Microsoft Azure के ग्राहकों की लिस्ट में शामिल रहा है। Ola ने 2017 में दुनिया भर में कार निर्माताओं के लिए एक नया कनेक्टेड वाहन प्लेटफॉर्म बनाने के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा की थी।

बताते चलें कि हाल में ही Ola की सहायक इकाई Krutrim द्वारा पेश की जा रही तमाम सॉफ़्टवेयर सेवाओं से पर्दा उठाया था। इसमें Krutrim Cloud नामक एआई क्लाउड सर्विस भी शमिल है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.