Now Reading
बोइंग स्टारलाइनर मिशन: सुनीता विलियम्स फिर से अंतरिक्ष में उड़ान भरने को तैयार

बोइंग स्टारलाइनर मिशन: सुनीता विलियम्स फिर से अंतरिक्ष में उड़ान भरने को तैयार

  • एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरने को तैयार हैं सुनीता विलियम्स
  • इसके पहले 2006 और 2012 में दो बार कर चुकी हैं अंतरिक्ष यात्रा
sunita-williams-will-again-fly-into-space-amid-boeing-starliner-mission

Sunita Williams & Boeing Starliner Mission: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कैप्टन सुनीता विलियम्स एक बार फिर से अंतरिक्ष यात्रा करने जा रही हैं। इस बोइंग स्टारलाइनर मिशन के तहत यह उनकी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी। इस मिशन के तहत  नासा के दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरिक्ष में जाएँगे।

भारतीय समयानुसार, यह अंतरिक्ष यान 7 मई की सुबह 08:34 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। सुनीता ने एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने को ‘घर वापसी’ जैसा बताया है। इस मिशन में सुनीता विलियम्स के साथ सह-अंतरिक्ष यात्री के तौर पर बुच विल्मोर भी होंगे। यह दोनों नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं।

Boeing Starliner Mission: Sunita Williams Will Fly Again Into Space

यह बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के तहत पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा। जैसा हमनें आपको पहले ही बताया कि यह तीसरा मौक़ा होगा जब भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी। इसके पहले वल साल 2006 और साल 2012 में भी कुल 2 बार अंतरिक्ष में उड़ान भर चुकी हैं। NASA के मुताबिक, सुनीता अब तक कुल तौर पर अंतरिक्ष में लगभग 322 दिन बिताने का अनुभव रखती हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इतना ही नहीं बल्कि एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में सबसे लंबी स्पेसवॉक अवधि का रिकॉर्ड भी सुनीता के ही नाम है। उन्होंने अब तक की अपनी कुल 7 स्पेसवॉक में लगभग 50 घंटे और 40 मिनट का समाय व्यतीत किया है।

लेकिन बोइंग के नए ह्यूमन-रेटेड स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के साथ सुनीता उड़ान भरने वाली पहली महिला होंगी। असल में बोइंग स्टारलाइनर का निर्माण नासा (NASA) ने स्पेस-X और बोइंग के साथ मिलकर किया है। इस अंतरिक्ष यान में कार्गो के के साथ ही साथ 7 यात्रियों या चालक दल को अंतरिक्ष में ले जाने की क्षमता है। नासा भी पहली बार आधिकारिक रूप से इस यान के साथ मानवयुक्त मिशन को अंजाम देने जा रहा है।

See Also
it-ministry-asks-youtube-to-put-unverified-disclaimer-on-fake-news-channels

इस मिशन के दौरन सुनीता के साथ 61 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री बैरी यूजीन बुच विल्मोर भी मौजूद होंगे। वह पेशे से नौसेना के परीक्षण पायलट भी हैं और इसके पहले दो बार अंतरिक्ष का सफ़र कर चुके हैं।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि तीसरी बार अंतरिक्ष उड़ान भरने जा रही सुनीता विलियम्स अपने साथ भगवान गणेश की एक मूर्ति भी लें जाएंगी। कहते हैं कि सुनीता का मानना है कि भगवान गणेश व उनकी यह मूर्ति उनके लिए भाग्यशाली हैं। दिलचस्प रूप से इसके पहले सुनीता अपने साथ अंतरिक्ष में भगवदगीता भी ले जा चुकी हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.